अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती: तीन मंजिला मकान जमींदोज; पार्किंग में बनाए थे कमरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साउथ टोड़ा इलाके में नियमों के विपरीत बनाए गए तीन मंजिला (G+3) मकान को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण स्वीकृत नक्शे से हटकर किया गया था और बार-बार नोटिस देने के बावजूद मालिक ने इसे नहीं हटाया।
3 हजार वर्गफीट क्षेत्र में निर्माण
नगर निगम के अनुसार, करीब 3 हजार वर्गफीट क्षेत्र में यह निर्माण किया जा रहा था। जोन क्रमांक 11 के बिल्डिंग ऑफिसर गीतेश तिवारी ने बताया कि भूखंड स्वामी शफी शेख ने स्वीकृति के विपरीत निर्माण किया था और निर्धारित मानकों का खुला उल्लंघन किया गया।
पार्किंग की जगह कमरों में बदली
जांच में सामने आया कि ग्राउंड फ्लोर पर जहां पार्किंग के लिए जगह आरक्षित थी, वहां अवैध रूप से कमरे बना दिए गए थे। इसके अलावा फ्रंट के मार्जिन ओपन स्पेस (MOS) में भी निर्माण कर नियमों को दरकिनार किया गया।
नोटिस बेअसर, फिर चला बुलडोजर
निगम अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक को पहले नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया था और अवैध हिस्से को स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का समय भी दिया गया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने सख्त कदम उठाया।
भारी अमले के साथ कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ दो थानों का पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अवैध निर्माण को गिराने के लिए तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!