घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप: एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर पत्नी से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाद के दौरान मां को बचाने पहुंची बेटी के साथ भी पुलिसकर्मी ने मारपीट की। शिकायत के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी इससे पहले भी पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी है।
आरोपी सुशील एसएएफ में ड्राइवर है और सरकारी क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी वंदना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।
मां को बचाने पहुंची बेटी से भी मारपीट
शिकायत के मुताबिक, घर में विवाद के दौरान बेटी ने जब अपनी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला एरोड्रम थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है।
पहले भी दर्ज करा चुकी है शिकायत
पुलिस के अनुसार, महिला ने इससे पहले भी पति के खिलाफ महिला थाने में प्रताड़ना की शिकायत की थी। पुराने प्रकरण को भी मौजूदा मामले की जांच में शामिल किया गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!