खबर
Top News

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या: प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अगस्त 2026, 10:42 pm
शेयर करें:
चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या

खुलासा फर्स्ट, गरोठ (मंदसौर)।
खेत की झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों के साथ मिलकर चांदी के जेवर लूटने के लिए वारदात की साजिश रची थी। आरोपियों ने रात में झोपड़ी में सो रहे दंपती के सिर पर पत्थरों से हमला किया। हमले में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हत्या के दो दिन बाद वारदात में शामिल बताए जा रहे एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा- ‘मैं हत्यारा हूं, मैंने 2 खून किए।’ पुलिस अब नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

बेटे की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच
25 अगस्त को चांदवाड़ा निवासी नारायण पिता देवीलाल बंजारा ने गरोठ थाने में माता-पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके पिता देवीलाल और मां भुलीबाई खेत की झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

देवीलाल के सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया, जबकि भुलीबाई गंभीर रूप से घायल मिलीं। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जेवरों की जानकारी से रची हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संताबाई ने अपने प्रेमी कान्हा उर्फ करण बैरागी और उसके साथियों पवन बागरी व राजेश के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। संताबाई को जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला चांदी के आभूषण पहनती है।
वारदात वाली रात संताबाई ने कथित तौर पर आरोपियों को दंपती के सोने की जगह दिखाई और बाहर रहकर निगरानी की। इसके बाद आरोपी झोपड़ी में घुसे और सो रहे दंपती पर हमला कर जेवर लेकर फरार हो गए।

सुसाइड नोट में हत्या की बात कबूली
27 अगस्त को आरोपी राजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपती की हत्या में शामिल होने की बात लिखी।

पुलिस के मुताबिक, नोट में राजेश ने खुद को ‘हत्यारा’ बताते हुए लिखा कि वह अपने भाई से नजर नहीं मिला पाएगा। उसने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार करने के साथ यह भी दावा किया कि उससे यह हत्या जबरदस्ती करवाई गई थी।

पुलिस अब पूरे मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका, लूटे गए जेवर और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 8 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 8 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 9 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 10 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 10 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 10 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 10 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 10 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 11 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 11 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!