खबर
Top News

निगम का पुराना रिकॉर्ड पोर्टल से गायब: विवाह पंजीयन कराने वाले परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 12:44 pm
शेयर करें:
निगम का पुराना रिकॉर्ड पोर्टल से गायब

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम का ऑनलाइन कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। लगातार तीसरी बार पोर्टल में किए जा रहे बदलाव से पुराने रिकॉर्ड गायब हो गए है। बिल्डिंग परमिशन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, लेखा सहित अधिकांश विभागों में कामकाज ठप है।

लोग नक्शे पास कराने, प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए निगम मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पोर्टल ठप होने से उनके काम अटके हुए हैं। नगर निगम में अफसरशाही पूरी तरह हावी है। भोपाल में पोर्टल का संचालन करने वाले भी मनमानी कर रहे हैं।

निगम के कई विभागों का कामकाज बाधित हो रहा है। अफसर किसी न किसी तरह जनता को समझाइश देकर काम होने का आश्वासन दे रहे है। जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र कार्यालय सबसे ज्यादा प्रभावित है।

दोबारा लग रहा शुल्क
बताया जाता है कि जिन नव विवाहितों ने शादी का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए 16 दिसंबर के बाद आवेदन किया, रसीद कटवाई और फोटो खिचवाए, उनका रिकॉर्ड ही पोर्टल से गायब हो गया। प्रमाण-पत्र के लिए रोल सैकड़ों लोग चक्कर लगा रहे है।

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय के कर्मचारी सुझाव दे रहे है कि नई रसीद कटवा लो जिससे नई इंट्री के हिसाब से प्रमाणपत्र जल्दी बन जाएगा। लोग मजबूरन दोबारा करीब 250 रुपए की रसीद कटवा रहे है।

भुगतान अटका
सूत्रों की मानें तो पोर्टल बंद होने से लेखा विभाग का कामकाज भी प्रभावित है। हालांकि, निगम का खजाना खाली होने से ठेकेदारो के करीब 700 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी बाकी है। अब तो छोटे खर्च के भुगतान भी प्रभावित होने लगे हैं।

रोज बड़ी संख्या में ठेकेदार, अधिकारी के पास पहुंचकर भुगतान की गुहार लगा रहे हैं। आयुक्त क्षितिज सिंघल व अन्य अफसरों पोर्टल सुधार और भुगतान को लेकर कारगर कार्रवाई नहीं कर पा रहे।

पुराने नक्शे भी नहीं दिख रहे
सूत्रों की मानें तो दस साल पुराने नक्शे, जो ऑनलाइन थे, भी दिखाई नहीं दे रहे। बताया जाता है पहले निगम का अधिकतर कामकाज पोर्टल एबी प्लस वन पर होता था। तकनीकी उन्नयन के बाद उसे बंद कर दूसरा पोर्टल एबी प्लास टू शुरु कर दिया गया।

अब इसमें भी सुधार कर एबी प्लास थ्री शुरु किया जा रहा है। इसके चलते निगम का समूचा ऑनलाइन कामकाज फिलहात तो ठप है। अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं जबकि आला अधिकारी भोपाल के अफसरों से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने में कोताही बरत रहे है।

कामकाज पर असर
निगम को अधिकतर कामकाज पोर्टल पर निर्भर है। इसके ठप होने पर अधिकतर विभागों का कामकाज रुक जाता है। इससे निगम के कामकाज पर तो असर होता ही है लेकिन आमजन भी परेशान होते हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम का अपना पोर्टल बनाने का ऐलान किया।

काम भी शुरु हुआ लेकिन निगम का पोर्टल अब तक शुरु नहीं हो सका जबकि महापौर ने अप्रैल में इसके शुरु होने की संभावना जताई है। माना जा रहा है जैसे ही निगम का अपना पोर्टल शुरु होगा, कामकाज की गति बढ़ जाएगी। लोगों के काम भी सहजता से होने लगेंगे।

संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम
Top News

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

about 14 hours ago
12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस
Top News

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Top News

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

about 15 hours ago
जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

about 15 hours ago
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

about 16 hours ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

about 16 hours ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

about 16 hours ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

about 16 hours ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 16 hours ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 17 hours ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 17 hours ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 17 hours ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 17 hours ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 18 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 18 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 18 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!