डेली कॉलेज संविधान संशोधन पर बवाल: ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर जताया विरोध; बताया पूर्व छात्रों के हितों के खिलाफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ओडीए) ने डेली कॉलेज बोर्ड द्वारा किए गए संविधान संशोधन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 10 मई को हुई विशेष सामान्य सभा (EOGM) में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया। इस प्रस्ताव में नए संविधान को खारिज करते हुए इसे पूर्व छात्रों के हितों के खिलाफ बताया गया।
मेहता भवन में हुई अहम बैठक
ओडीए, जिसमें 6 हजार से अधिक पूर्व छात्र सदस्य हैं, की यह महत्वपूर्ण बैठक मेहता भवन में आयोजित की गई। लंबे समय से नए संशोधन को लेकर पूर्व छात्रों में नाराजगी थी, जिसके चलते विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई थी।
‘लोकतंत्र खत्म करने वाला संशोधन’
बैठक में कई पूर्व छात्रों ने खुलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि नए संविधान के तहत ओडीए की लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर हो रही है। पहले ओडीए कैटेगरी से दो सदस्य चुनाव के जरिए बोर्ड में भेजे जाते थे, जिसमें हजारों सदस्य मतदान करते थे, लेकिन अब इस प्रक्रिया को समाप्त कर सीधे प्रेसीडेंट और सचिव को सदस्य बनाने का प्रावधान किया गया है।
सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव
पूर्व छात्र राजेश अग्रवाल, जयेश पटेल और देवश्री मजूमदार ने बैठक में प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन दिया। प्रस्ताव के तहत कमेटी को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है।
बोर्ड को भेजा जाएगा विरोध पत्र
ओडीए अध्यक्ष पंकज बागडिया ने बताया कि प्रस्ताव पास होने के बाद डेली कॉलेज बोर्ड को औपचारिक रूप से सूचित किया जाएगा कि एसोसिएशन इस संशोधन से सहमत नहीं है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।
क्या है पूरा विवाद
डेली कॉलेज बोर्ड द्वारा किए गए संशोधन के अनुसार अब ओडीए कैटेगरी-2C से तीन सदस्य बोर्ड में भेजे जाएंगे, जिनमें प्रेसीडेंट और सचिव को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले यह सदस्य सीधे चुनाव के जरिए चुने जाते थे, लेकिन अब चयन प्रक्रिया लागू कर दी गई है। इसी बदलाव को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, क्योंकि पूर्व छात्रों का मानना है कि इससे पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भागीदारी पर असर पड़ेगा।
आगे क्या
नए संविधान के तहत फिलहाल अन्य कैटेगरी में चुनाव प्रक्रिया जारी है और 21 मई को मतदान होना प्रस्तावित है। वहीं ओडीए अब इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने में जुटा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!