खबर
Top News

दोस्ती और रिश्तों के विवाद में बवाल: पार्लर संचालिका से मारपीट; महिला के खिलाफ केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
दोस्ती और रिश्तों के विवाद में बवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक पार्लर संचालिका के साथ कथित रूप से लात-घूंसों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पार्लर संचालित करने वाली शिवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती आनंद नामक युवक से हुई थी। इसी दौरान नेहा दुबे नाम की महिला का उसके पास फोन आया, जिसने आनंद के बारे में पूछताछ करते हुए दोनों के रिश्ते को लेकर जानकारी ली। इसके बाद नेहा लगातार शिवानी से संपर्क में रही।

शिकायत के मुताबिक, नेहा दुबे की शादी हो जाने के बाद भी वह शिवानी पर दबाव बनाती रही कि वह आनंद से कहे कि वह उससे बातचीत करे। जबकि आनंद ने नेहा की शादी के बाद उससे संपर्क खत्म कर दिया था। इसी बात को लेकर नेहा शिवानी को जिम्मेदार ठहराने लगी और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को नेहा दुबे अपने पति आयुष के साथ उसके घर पहुंची और बाहर बुलाकर विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर नेहा ने कथित रूप से शिवानी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घर के सामने गिरा दिया और पेट में भी लात मारी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपी नेहा दुबे के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग:

संबंधित समाचार

एएसआई पर हमला
Top News

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

1 minute ago
रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..
Top News

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

about 1 hour ago
आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट
Top News

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

about 1 hour ago
अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस
Top News

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

about 1 hour ago
इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता
Top News

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

about 2 hours ago
नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

about 2 hours ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

about 2 hours ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

about 2 hours ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

about 2 hours ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

about 2 hours ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 3 hours ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 3 hours ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 3 hours ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 3 hours ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 3 hours ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 3 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 3 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 3 hours ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

about 4 hours ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!