विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद: श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार शाम दर्शन व्यवस्था को लेकर हंगामा हो गया। नए झूला पुल क्षेत्र के प्रतिबंधित मार्ग से प्रवेश को लेकर नोएडा से आए श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया।
मंदिर में प्रवेश करने पहुंचे थे श्रद्धालु
घटना के दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करीब 20-25 श्रद्धालु नए झूला पुल मार्ग से मंदिर में प्रवेश करने पहुंचे थे। लेकिन सुखदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण कार्य के चलते यह रास्ता आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है और फिलहाल केवल वीआईपी मूवमेंट के लिए उपयोग किया जा रहा है।
बदलाव की जानकारी नहीं थी
बाहर से आए श्रद्धालुओं को इस बदलाव की जानकारी नहीं थी, जिससे विवाद की स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारियों द्वारा रोकने पर बहस शुरू हुई और धक्का लगने से एक कर्मचारी काउंटर पर गिर गया।
श्रद्धालुओं ने लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि मंदिर कर्मचारी समझाने के बजाय डराने-धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
अलग-अलग तय किए गए हैं मार्ग
वहीं कर्मचारियों का कहना है कि श्रद्धालु जबरन प्रतिबंधित मार्ग से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और स्टाफ से अभद्रता की गई। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि गर्भगृह छोटा होने के कारण भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्टाफ को अतिरिक्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और सूचना व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!