खबर
Top News

दूषित जलकांड: मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 12:26 pm
शेयर करें:
दूषित जलकांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित जलकांड की न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। रिपोर्ट से असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के घर पहुंचे और मृतकों के परिजन को न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों की जानकारी दी।

रिपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि हादसे में कई परिवारों ने अपना इकलौता कमाने वाला सदस्य खो दिया, लेकिन इसके बावजूद अब तक उनकी पर्याप्त सुध नहीं ली गई।

मृतकों के परिजन से मिले चिंटू चौकसे
बुधवार को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भागीरथपुरा पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी बताई।

परिजन ने मांग की कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने महापौर, पार्षद, विधायक और निगम आयुक्त समेत जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग रखी।

'घर में इकलौता कमाने वाला था, वही चला गया'
मृतकों के परिजन ने कांग्रेस नेताओं के सामने अपनी आर्थिक परेशानियां भी रखीं। उनका कहना था कि परिवार में कमाने वाला एक ही सदस्य था और उसकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।

परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद सरकार की ओर से मुआवजे और राहत की घोषणाएं की गई थीं, लेकिन उन्हें अब तक अपेक्षित आर्थिक सहायता नहीं मिली।

उन्होंने यह भी कहा कि बीमार लोगों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा उठाने की बात कही गई थी, लेकिन कई परिवारों को इलाज का खर्च अपनी जेब से करना पड़ा। परिजन के मुताबिक, कुछ मामलों में मृतकों के शव अस्पताल से घर लाने के लिए भी परिवार को स्वयं खर्च करना पड़ा।

दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग
परिजन ने मांग की कि भागीरथपुरा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं मुआवजा दिया जाए। उनका कहना था कि हादसे के बाद परिवारों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती गई हैं।

कांग्रेस बोली- रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं, फिर सड़क पर उतरेंगे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस भागीरथपुरा हादसे की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस एक बार फिर आंदोलन करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाएगी।

चौकसे ने कहा कि न्यायिक जांच आयोग ने भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों के लिए राहत और मुआवजे को लेकर जो अनुशंसाएं की हैं, सरकार को उन्हें तत्काल लागू करना चाहिए।

प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिलना जरूरी है। इस दौरान राम नारायण बौरासी, अमित यादव, रानू मलोरिया, नितेश बौरासी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

2 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

17 minutes ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

19 minutes ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

30 minutes ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

32 minutes ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

41 minutes ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

42 minutes ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 21 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 21 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!