खबर
Top News

दूषित पानी कांड: हाईकोर्ट बोला- सरकार का जवाब असंवेदनशील; इस घटना से शहर की छवि हुई खराब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जनवरी 2026, 1:25 pm
शेयर करें:
दूषित पानी कांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के गंभीर मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है।

इस मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 15 जनवरी को प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री अनुराग जैन को तलब किया है।

मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही
यह जनहित याचिका एडवोकेट रितेश इनानी, पूर्व पार्षद महेश गर्ग एवं प्रमोद द्विवेदी द्वारा, एडवोकेट मनीष यादव के माध्यम से दायर की गई है।

इससे पहले 2 जनवरी को हुई सुनवाई में राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। हालांकि, याचिकाकर्ताओं का दावा है कि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हैं और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कोर्ट की सख्ती
मामले की सुनवाई जस्टिस विजय कुमार शुक्ला एवं जस्टिस आलोक अवस्थी की नियमित डिवीजन बेंच के समक्ष हुई, जिसमें पहली बार इस केस को विस्तार से सुना गया।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहने का आदेश दिया, ताकि प्रशासनिक लापरवाही पर सीधा जवाब लिया जा सके।

अगली सुनवाई पर नजर
एडवोकेट रितेश इनानी ने बताया कि हाई कोर्ट अब केवल रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि दूषित जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के मूड में है।

आने वाली सुनवाई में पीड़ितों को न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

17 लोगों की मौत हो चुकी है
बता दें कि, दूषित पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी अस्पतालों में 110 मरीज भर्ती हैं। अब तक कुल 421 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है।

इनमें से 311 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। आईसीयू में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। उल्टी-दस्त के 38 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 6 मरीजों को अरबिंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

2 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

4 minutes ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

10 minutes ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

13 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

14 minutes ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

16 minutes ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

27 minutes ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

30 minutes ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

32 minutes ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

42 minutes ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

about 1 hour ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

about 1 hour ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

about 1 hour ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

about 1 hour ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

about 1 hour ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!