खुलकर सामने आई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति: इस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के पोते ने कहा पार्टी को अलविदा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर खुलकर सामने आई है। इंदौर में पार्टी के भीतर गुटबाजी और नाराजगी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल राजेंद्र मालवीय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विशाल मालवीय वर्तमान में इंदौर जनपद पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर संगठन में चाटुकारिता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
“मेहनत नहीं, चाटुकारिता को मिल रहा महत्व”
अपने इस्तीफे में विशाल मालवीय ने लिखा कि उनका परिवार वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और वह स्वयं भी पिछले दस वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब संगठन में मेहनत, संघर्ष और निष्ठा की जगह चाटुकारिता को महत्व दिया जा रहा है। नेताओं के आगे-पीछे घूमने वालों को ही पद और प्रतिष्ठा मिल रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि यह स्थिति उनके लिए बेहद आहत करने वाली है और इसी कारण वे पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
अजय सिंह को लेकर भी विवाद
उधर कांग्रेस के शहर मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी हितेश वर्मा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के इंदौर दौरे को लेकर तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि “घर बैठे कांग्रेसियों से मिलने पहुंचे अजय सिंह।” साथ ही सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस नेता घर क्यों बैठ जाते हैं, जबकि भाजपा के नेता हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं। हितेश वर्मा की इस टिप्पणी के बाद पार्टी के भीतर नया विवाद खड़ा हो गया है।
कार्रवाई की उठी मांग
पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश यादव ने हितेश वर्मा के बयान को अमर्यादित बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने गए थे, ऐसे में क्या सभी नेताओं को “घर बैठा” माना जाए?
राकेश यादव ने यह भी याद दिलाया कि पहले भी एक ब्लॉक प्रभारी द्वारा प्रदेश प्रभारी पर टिप्पणी करने पर तत्काल कार्रवाई की गई थी। अब उसी तरह की कार्रवाई की मांग हितेश वर्मा पर भी उठ रही है।
शहर कांग्रेस में लगातार बढ़ रही नाराजगी
इंदौर कांग्रेस में चिंटू चौकसे के शहराध्यक्ष बनने के बाद से गुटबाजी और असंतोष की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। पार्टी के भीतर कई नेता और कार्यकर्ता पद नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!