खबर
Top News

जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन: जोन कार्यालयों के बाहर फोड़े मटके; नगर निगम को दी आंदोलन की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 12:10 pm
शेयर करें:
जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम और शहर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न जोन कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करते हुए मटके फोड़े और नारेबाजी की।

स्थानीय रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया
सुखलिया चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास जोन-5 में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में स्थानीय रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों, विधायक, महापौर और एडिशनल कमिश्नर को चेतावनी दी कि यदि जल्द जल संकट का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। उनका कहना है कि शहर की आधी आबादी तक नर्मदा का पानी नहीं पहुंच रहा और जहां पानी पहुंच भी रहा है वहां पर्याप्त दबाव और समय तक सप्लाई नहीं मिल रही।

स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए
उन्होंने दावा किया कि कई इलाकों में गंदा पानी आने की समस्या भी बनी हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 35 लोगों की मौत के बाद भी इंदौर नगर निगम ने स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।

लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा
कांग्रेस ने भाजपा के 27 वर्षों के नगर निगम शासन पर भी सवाल उठाए। चौकसे ने कहा कि नर्मदा परियोजना के तीसरे चरण के दौरान वर्ष 2040 तक की आबादी के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन 2026 में ही शहर के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

मोटर सुधारने का ठेका एक ही ठेकेदार को दे रखा
पार्टी का आरोप है कि जिन क्षेत्रों में नर्मदा पाइपलाइन नहीं पहुंची है वहां लोग बोरिंग के पानी पर निर्भर हैं। भीषण गर्मी के कारण कई बोरिंग सूख चुके हैं या उनकी मोटरें खराब हो गई हैं।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम ने पूरे शहर की मोटर सुधारने का ठेका एक ही ठेकेदार को दे रखा है, जिसने काम छोड़ने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

पानी खरीदना पड़ रहा
कांग्रेस नेताओं ने जल वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ वीआईपी इलाकों में ज्यादा दबाव और लंबे समय तक पानी दिया जा रहा है, जबकि आम लोग पानी के लिए परेशान हैं। लोगों को निजी टैंकरों से महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है और पार्षदों को दिए गए टैंकर भी पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे क्योंकि कई हाइड्रेंट बंद पड़े हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 1 hour ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 2 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 2 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 2 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 2 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 2 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 2 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 2 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 3 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 3 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!