कांग्रेस विधायक की भाजपा नेता से गोपनीय मुलाकात से सनसनी: राज्यसभा चुनाव से पहले किस बात की चिंता; तेज हुई प्रदेश में सियासी हलचल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश कांग्रेस एक बार फिर उसी डर से घिर गई है जो 2020 में उसे सत्ता से बाहर कर गया था। राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी को अपने ही 7 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की आशंका सता रही है। ऊपर से कांग्रेस विधायक की बीजेपी नेता वीडी शर्मा से गुपचुप मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी है।
विधायक की वीडी शर्मा से मुलाकात
परसवाड़ा (बालाघाट) के कांग्रेस विधायक मधु भाऊ भगत ने 6 मई को भोपाल में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। यह मुलाकात गोपनीय रखी गई, लेकिन सूत्रों के अनुसार बात राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग को लेकर ही थी।
विधायक भगत ने मुलाकात से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि शाम को काम के बाद निकलते वक्त इंदौर के कुछ दोस्त मिले, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से दुआ-सलाम हुई। वीडी शर्मा को तो उन्होंने दो-चार महीने से देखा भी नहीं।
दिल्ली में दिग्गजों की बैठक, 7 नाम चर्चा में
5 मई को दिल्ली में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अहम बैठक हुई। बैठक में करीब सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई गई। इनमें से अधिकांश ग्वालियर-चंबल क्षेत्र यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले इलाके के बताए जा रहे हैं।
बैठक में आशंका जताई गई कि बीजेपी में जा चुके पुराने कांग्रेसी विधायकों के जरिए इन विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है। नेताओं ने आपस में जिम्मेदारियां बांटकर इन विधायकों से बात करने और नजर रखने का फैसला किया।
राज्यसभा का पेचीदा गणित
जून में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव संभावित है। दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के वोट चाहिए। विधायक संख्या के हिसाब से दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में जानी चाहिए।
कांग्रेस के पास भले ही 66 विधायक हैं, लेकिन असल में वोट करने लायक संख्या सिर्फ 63 है। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा की सशर्त विधायकी, दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सजा के बाद सदस्यता जाना और बीना विधायक निर्मला सप्रे का पहले ही बीजेपी के पाले में होना। इन तीन के वोट कांग्रेस की झोली में नहीं आएंगे। यानी 6 वोट भी खिसके तो राज्यसभा की एक सीट हाथ से निकल जाएगी।
कमलनाथ का नाम आगे
कांग्रेस अब किसी बड़े चेहरे को मैदान में उतारकर विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर विचार कर रही है। पहले मीनाक्षी नटराजन का नाम सबसे आगे था, लेकिन अब कमलनाथ का नाम उभर रहा है। हालांकि पार्टी बीजेपी के उम्मीदवारों का नाम सामने आने के बाद ही अंतिम फैसला करेगी।
संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!