खबर
Top News

जल त्रासदी मूकबधिर की आवाज बना खुलासा फर्स्ट, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने: पीड़ित की मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जनवरी 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
जल त्रासदी मूकबधिर की आवाज बना खुलासा फर्स्ट, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अब तक देश ने जहरीली शराब से होने वाली मौतों की खबरें सुनी थीं, लेकिन इंदौर के भागीरथपुरा में हालात इससे भी अधिक भयावह हैं। यहां जहरीला पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण के गंभीर रूप लेने पर प्रशासन ने इसे क्षेत्रीय महामारी घोषित कर दिया है। इसी त्रासदी के बीच एक मूकबधिर पीड़ित की खामोश पुकार ने मानवीय संवेदना को झकझोर दिया।

भागीरथपुरा निवासी चेतन कुमार, जो मूकबधिर हैं, लंबे समय से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। साइन लैंग्वेज की मदद से उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। चेतन ने बताया कि उनके घर में पीने योग्य पानी नहीं आ रहा, मजबूरी में बाहर से आरओ का पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

कहीं पानी उबालकर काम चलाना पड़ रहा है तो कहीं पैसे देकर शुद्ध पानी लेना पड़ रहा है। चेतन की यह खामोश गुहार खुलासा फर्स्ट के माध्यम से सामने आई। खबर प्रसारित होते ही समाज के जिम्मेदार लोगों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। जिन गलियों में मौत का सन्नाटा पसरा है, वहीं से मानवता की आवाज भी उठी।

चेतन ने कलेक्टर को लिखे पत्र में स्वास्थ्य आपातकाल बताया है और हैजा जैसी घातक बीमारी फैलने की आशंका जताई है। उन्होंने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत आपदा की स्थिति में दिव्यांगों की सुरक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए प्रशासन से तत्काल स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, दूषित जल की जांच, चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था तथा दिव्यांग व्यक्ति होने के नाते विशेष सहायता प्रदान करने की मांग की है।

नर्मदा पाइप लाइन में ड्रेनेज का पानी, सप्लाई ठप
परिजन से बातचीत में खुलासा हुआ कि चेतन के साथ चार अन्य मूकबधिर भी रहते हैं। सभी अपना गुजर-बसर सरकारी पेंशन से करते हैं, लेकिन छह महीने से पेंशन भी बंद है। इस संबंध में कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा जा चुका है। नर्मदा पाइप लाइनों में ड्रेनेज का पानी मिलने के कारण जल सप्लाई बंद है।

टैंकरों से सिर्फ उपयोग योग्य पानी मिल पा रहा है, जबकि पीने के लिए आरओ का पानी खरीदना मजबूरी बन गया है। एक सप्ताह में पानी पर होने वाला खर्च असहनीय हो गया है, इसी कारण चेतन ने मदद की गुहार लगाई।

पूर्व विधायक ने लगवाया आरओ
खुलासा फर्स्ट की खबर देखकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और उनके मित्रों ने तत्काल निर्णय लेते हुए चेतन के घर आरओ मशीन भेंट करने का फैसला लिया। उन्होंने कंपनी में भुगतान कर मशीन इंस्टॉल कराने की जानकारी साझा की, जिससे एक परिवार की जिंदगी सुरक्षित हो सकी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इस मानवीय पहल पर एक वीडियो संदेश जारी कर समाज से अन्य जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की ।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 4 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 5 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 5 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 5 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 5 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 5 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 5 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 5 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 5 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 5 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 6 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 6 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 6 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 6 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!