एबी रोड पर कांग्रेस का महाजाम: बरात फंसी; एंबुलेंस निकालनी पड़ी मुश्किल से, हजारों वाहन जाम में फंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ग्वालियर/शाजापुर।
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस बुधवार को सड़क पर उतर आई। खलघाट से मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर लंबे AB रोड पर 7 अलग-अलग जगहों पर चक्काजाम किया गया। शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा, ग्वालियर के निरावली तिराहे, इंदौर बायपास, महू और मुरैना सहित कई जिलों में हाईवे घंटों ठप रहे। हजारों वाहन जाम में फंसे, गुना और महू में बारातें रुकीं और इंदौर में एंबुलेंस को मुश्किल से रास्ता दिलाया जा सका।
क्यों उतरे सड़क पर
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और सरकार का स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रोजवास टोल प्लाजा पहुंचे और ट्रैक्टर पर बैठकर कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और जरूरत पड़ी तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस-कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में रोजवास टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर हटाने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। शाजापुर में 14 थाना प्रभारियों सहित करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने साफ चेतावनी दी कि जबरन जाम लगाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी। एडिशनल एसपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस बातचीत के जरिए जाम खुलवाने की कोशिश करती रही और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया।
भाजपा ने बताया राजनीतिक
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आंदोलन को सिरे से राजनीतिक करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और कांग्रेस महज किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!