खबर
Top News

मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़: फिर भी केयर सीएचएल पर मेहरबानी क्यों

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 3:46 pm
शेयर करें:
मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़

प्रशासनिक चेतावनियों की उड़ाई जा रही धज्जियां

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित केयर सीएचएल अस्पताल में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध निर्माण कार्य को लेकर फिर प्रशासनिक कार्रवाई सवालों के घेरे में है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर गंभीर आपत्तियां दर्ज कीं और अस्पताल प्रबंधन को लाइसेंस निरस्तीकरण का एक माह का नोटिस जारी किया।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब जनवरी 2026 में भी ‘अंतिम चेतावनी’ दी जा चुकी थी, तो अब फिर एक और ‘अंतिम चेतावनी’ क्यों?

30 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट किया है कि मरीजों के भर्ती रहने के दौरान निर्माण कार्य जारी रखने पर कार्रवाई की जाएगी।

यदि निर्धारित अवधि में नियमों का पालन नहीं किया गया तो मप्र उपचर्यागृह तथा रुजोपचार संबंधी स्थापनाएं नियम-1997 (संशोधित 2021) के तहत पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस में यह भी उल्लेख था कि बिना सक्षम अनुमति निर्माण किया जा रहा है और इससे मरीजों व आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायतें लगातार मिलती रहीं।

अब महीनों बाद फिर एक नया नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि पहली अंतिम चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तो दूसरी चेतावनी का क्या औचित्य है?

मामला केवल अस्पताल प्रबंधन तक सीमित नहीं है। सवाल उन अधिकारियों पर भी उठ रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी नियमों का पालन करवाना और अवैध निर्माण रोकना है।

यदि अस्पताल परिसर में लंबे समय तक निर्माण कार्य चलता रहा तो स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे?

आलोचकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो मामला नोटिसों और चेतावनियों के चक्र में नहीं फंसता। अब आवश्यकता अस्पताल के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की है।

मरीजों की जान पर भारी पड़ा निर्माण कार्य?
शिकायतों के अनुसार अस्पताल संचालन के दौरान पुरानी बिल्डिंग में तोड़फोड़, ड्रिलिंग और भारी निर्माण गतिविधियां जारी रहीं। अस्पताल में गंभीर मरीज भी भर्ती थे।

बड़ा प्रश्न यह है कि क्या अस्पताल संचालन के दौरान इस प्रकार का निर्माण कार्य वैध है, क्या नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई थी, क्या मरीजों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष प्रबंध किए गए थे, किसी दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी, इन सवालों के आज तक सार्वजनिक नहीं हो सके हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अस्पताल को बार-बार नोटिस तो दिए जाते हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। इससे यह धारणा मजबूत हो रही है कि रसूखदार संस्थानों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती केवल कागजों तक सीमित रह जाती है।

बताया जाता है कि अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के वीडियो और दस्तावेज कई बार संबंधित विभागों तक पहुंचाए गए, लेकिन कार्रवाई अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची। इससे पूरे मामले में संरक्षण और साठगांठ की आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।

केयर सीएचएल का मामला कोई अकेला उदाहरण नहीं माना जा रहा। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित होने के आरोप हैं जो आवासीय अनुमति प्राप्त भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं या स्वीकृत नक्शों से अलग निर्माण कर चुके हैं।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसी सैकड़ों शिकायतें लंबित बताई जाती हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में कार्रवाई नोटिसों और औपचारिक पत्राचार से आगे नहीं बढ़ पाती।

जनता का सवाल... कार्रवाई होगी या एक और अंतिम चेतावनी?
अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जनवरी की अंतिम चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी रहा, तो क्या इस बार वास्तव में लाइसेंस निरस्त होगा या फिर जनता को एक और ‘अंतिम चेतावनी’ देखने को मिलेगी?

जब मरीजों की सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और कानून के पालन का सवाल हो, तब केवल नोटिस नहीं बल्कि जवाबदेही और कठोर कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है।

संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

17 minutes ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

30 minutes ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 1 hour ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 1 hour ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 1 hour ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 2 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 18 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 19 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 19 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 19 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 19 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 20 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 20 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 20 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 20 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 20 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!