शासकीय अस्पताल में जटिल प्रसव को बनाया सफल: शिशु का सुरक्षित जन्म; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वस्थ शिशु का जन्म किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ा उपहार माना जाता है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों की पहली प्राथमिकता हमेशा मां और शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित प्रसव कराना होती है। कई बार प्रसव प्रक्रिया में ऐसी जटिल परिस्थितियां सामने आती हैं, जिन्हें देखकर अनुभवी चिकित्सक भी अचंभित हो जाते हैं, लेकिन चिकित्सकों की विशेषज्ञता और समर्पण इन चुनौतियों को सफलता में बदल देता है।
ऐसा ही एक अत्यंत जटिल मामला शासकीय प्रकाशचंद सेठी अस्पताल में सामने आया। 37 वर्षीय गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल पहुंची। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पता चला कि महिला की गर्भावस्था नौ माह पूर्ण हो चुकी है।
महिला के पूर्व रिकॉर्ड देखने पर ज्ञात हुआ कि गर्भ में जुड़वा शिशु थे, लेकिन दुर्भाग्यवश एक शिशु की गर्भावस्था के पांचवें महीने में ही मृत्यु हो चुकी थी। स्थिति को और जटिल बनाने वाली बात यह थी कि दोनों शिशु एक ही थैली में थे।
चिकित्सकों ने बिना विलंब किए महिला की शल्य क्रिया की और दूसरे शिशु का सुरक्षित प्रसव कराया। जन्म लेने वाला शिशु लगभग 3.75 किलोग्राम वजन का है और पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सकों ने मां की जटिल स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए।
वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। विशेष बात यह रही कि मृत शिशु पूरी तरह कागज जैसी संरचना में परिवर्तित हो चुका था, फिर भी जीवित शिशु को किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हुआ।
महिला पहली बार शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। इससे पहले वह निजी चिकित्सालय में उपचाररत थी। इस सफल प्रसव ने एक बार फिर शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों की दक्षता को सिद्ध किया है।
इस जटिल प्रसव प्रक्रिया को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल विजयवर्गीय, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुनीता भटनागर एवं डॉ. स्वाति, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्याभ गहलोत तथा नर्सिंग स्टाफ रेखा और प्रीति ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!