खबर
Top News

विकास कार्य समय पर पूरे करें, महापौर: 5 अगस्त तक डिजिटल पोर्टल शुरू करने के निर्देश; अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 5:44 pm
शेयर करें:
विकास कार्य समय पर पूरे करें, महापौर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के लिए बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं, अधोसंरचना परियोजनाओं, राजस्व मामलों और जनहित के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित सभी अपर आयुक्त उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत में महापौर ने महापौर सचिवालय से प्रेषित पत्रों और टीएल टाइम लिमिट प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों, जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए मामलों तथा समयसीमा वाले सभी प्रकरणों का तय अवधि में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन और निगम की प्राथमिकता जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी विभागों को परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

महापौर भार्गव ने स्वामी विवेकानंद, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रस्तावित प्रतिमाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बैठक में निगम की नई प्रशासनिक भवन परियोजना, मास्टर प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों और शहर में पार्किंग सुविधाओं के विस्तार की भी समीक्षा की गई।

शहरी विकास और राजस्व वृद्धि को लेकर महापौर ने निर्देश दिए कि वैध घोषित हो चुकी कॉलोनियों में विकास शुल्क जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, जिससे वहां सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

इसके विपरीत शहर में अवैध कॉलोनियों, अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए महापौर ने अधिकारियों को बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा जिन क्षेत्रों में पानी की टंकियों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है, वहां अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान निकालें, ताकि नागरिकों को बेहतर और निर्बाध पेयजल सुविधा मिल सके।

डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए महापौर भार्गव ने अधिकारियों को 5 अगस्त तक निगम का स्वयं का डिजिटल पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए। इस नए डिजिटल पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को निगम की विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन, पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध होंगी, जिससे जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी।

बैठक के अंत में महापौर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गति, गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक परियोजना का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंचाना ही निगम प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

22 minutes ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

38 minutes ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 15 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 15 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 16 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 16 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 16 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 16 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 16 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 16 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 16 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 16 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 16 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 16 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 16 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 17 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 17 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!