फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत: जान गंवाने वाले मरीज के परिजन ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार के हाथों जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सज्जन सिंह के हाथों जान गंवाने वाले बाला हुसैन के बेटे शाहरुख ने कलेक्टर को शिकायत कर सज्जन सिंह द्वारा किए जा रहे इलाज को बंद करवाने और उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
अपनी शिकायत में शाहरुख हुसैन ने कलेक्टर शिवम वर्मा को बताया कि फर्जी डॉ. सज्जन सिंह द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसके इलाज के बाद अब तक कई मरीजों की मौत हो चुकी है।
सांवेर के चंद्रावतीगंज के रहने वाले शाहरुख हुसैन ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन संबंधी तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया था।
इसके बाद किसी व्यक्ति की सलाह पर उन्हें लकवा का इलाज कराने के लिए सज्जन सिंह पवार के पास ले जाया गया। सज्जन सिंह ने उनके पिता को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
बड़गोंडा थाने में भी दर्ज कराई थी शिकायत
उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के बाद अन्य मरीजों की भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बड़गोंडा थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत करीब 30 शिकायत भेजी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई में हुई शिकायत के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह की जांच कराने और आरोपों की सत्यता के आधार पर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!