लंबे समय तक बिजली गुल रहने पर मिल सकता है मुआवजा: नए बिजली कानून में ऑटोमैटिक भुगतान का प्रस्ताव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश समेत देशभर के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार के प्रस्तावित बिजली सुधारों के तहत लंबे समय तक बिना सूचना बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं को मुआवजा सीधे उनके बिजली खाते या अगले बिल में समायोजित करने की व्यवस्था की जा सकती है।
शिकायत निवारण व्यवस्था सख्त होगी
प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 और राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और शिकायत निवारण व्यवस्था को और सख्त बनाने का प्रावधान बताया जा रहा है। इसके तहत यदि बिजली कंपनियां निर्धारित समय सीमा में सप्लाई बहाल नहीं कर पाती हैं, तो उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की प्रक्रिया स्वत: शुरू हो सकेगी।
स्मार्ट मीटर से दर्ज होगा बिजली कटौती का पूरा रिकॉर्ड
बिजली कटौती को लेकर अक्सर उपभोक्ताओं और बिजली कंपनियों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। स्मार्ट मीटर के व्यापक उपयोग के बाद बिजली जाने और आने का सटीक समय डिजिटल रूप से दर्ज होगा। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वास्तविक अवधि का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और मुआवजा निर्धारण में पारदर्शिता बढ़ेगी।
वर्तमान नियमों में भी है मुआवजे का प्रावधान
वर्तमान विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 के तहत बिजली कंपनियों के लिए विभिन्न प्रकार की खराबियों को दूर करने की समय-सीमा निर्धारित है। तय समय में बिजली बहाल नहीं होने पर उपभोक्ता मुआवजे के हकदार हो सकते हैं।
पात्र उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा
मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े सभी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि नए कानून और नीतियों में अतिरिक्त अधिकार या मुआवजा व्यवस्था लागू होती है, तो पात्र उपभोक्ताओं को उसका लाभ दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!