खबर
Top News

कर्नल की पत्नी से ऑनलाइन ठगी: फर्जी होटल वेबसाइट से जाल में फंसाया; किश्तों में कराए रुपए ट्रांसफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
कर्नल की पत्नी से ऑनलाइन ठगी

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मुरार थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंट (एमएच चौराहा) में रहने वाली सेना के एक कर्नल की पत्नी ऑनलाइन होटल बुकिंग के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गईं। दिल्ली और आगरा यात्रा के लिए होटल खोजते समय उन्होंने कथित तौर पर एक फर्जी वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर दी।

खुद को होटल मैनेजर बताने वाले ठग ने एडवांस बुकिंग के नाम पर 50 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद संपर्क तोड़ दिया। घटना 4 जुलाई की बताई जा रही है। शिकायत मिलने पर मुरार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी वेबसाइट को समझ बैठीं होटल की आधिकारिक साइट
पुलिस के अनुसार, जूही पाण्डेय अपने परिवार के साथ दिल्ली और आगरा घूमने की योजना बना रही थीं। होटल की तलाश के दौरान उन्हें इंटरनेट पर 'कोर्टयार्ड बाय मैरियट' जैसी दिखने वाली एक वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को होटल का मैनेजर हरीश अग्रवाल बताया और होटल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी।

तीन किश्तों में कराए 50 हजार रुपए ट्रांसफर
आरोपी ने पांच दिन के ठहरने के लिए करीब 50 हजार रुपए एडवांस जमा कराने की बात कही। उसकी बातों पर विश्वास कर जूही पाण्डेय ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन किश्तों में कुल 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। राशि भेजने के बाद जब उन्होंने बुकिंग की पुष्टि और रसीद मांगी तो आरोपी बहाने बनाने लगा। कुछ देर बाद उसने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और फोन बंद कर लिया।

होटल से संपर्क करने पर खुली ठगी की पोल
संदेह होने पर पीड़िता ने होटल की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क किया। होटल प्रबंधन ने बताया कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई है और जिस वेबसाइट के माध्यम से भुगतान किया गया, उसका होटल से कोई संबंध नहीं है।

साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत, जांच जारी
इसके बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मुरार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल अब बैंक खातों, यूपीआई आईडी और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

8 minutes ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

8 minutes ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

27 minutes ago
तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

32 minutes ago
इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड
Top News

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

about 1 hour ago
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो
Top News

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

about 1 hour ago
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

about 1 hour ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

about 1 hour ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 4 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 19 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 19 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 19 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 19 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 19 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!