अधिकारियों से साठगांठ, मरीजों से हो रही वसूली: प्रमिला हॉस्पिटल की लीला पर कलेक्टर, महापौर व सीएमएचओ खामोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुमास्ता नगर स्थित प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर को लेकर लग रहे आरोप न केवल चिकित्सा व्यवसाय, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। आरोप है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य अधिकारियों की कथित साठगांठ के चलते मरीजों से खुलेआम वसूली की जा रही है।
अस्पताल संचालक डॉ. भरत जैन और डॉ. मून जैन पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सीएमएचओ माधव हसानी ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया। शहर के कई अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम तक नहीं है, वहीं जिम्मेदार विभाग केवल औपचारिकताएं निभाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं।
नक्शे के विपरीत भवन, पार्किंग स्थल का दुरुपयोग
इस मामले में नगर निगम की अनदेखी का भी खुलासा हुआ है। प्रमिला हॉस्पिटल कथित रूप से स्वीकृत नक्शे के विपरीत है। पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर मरीजों के परिजन के बैठने की व्यवस्था कर दी गई। मरीजों व परिजन के वाहन सड़क पर अवैध रूप से खड़े करवाए जा रहे हैं। शहर में जहां अवैध तलघर और पार्किंग दुरुपयोग पर अभियान चलाया जा रहा है, वहीं इस अस्पताल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
बीईएमएस डिग्रीधारी कर रहे इलाज
आरोप है कि इस अस्पताल में कुछ बीईएमएस डिग्रीधारी एलोपैथी पद्धति से इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बिना वैध अनुमति के विदेशी (पाकिस्तानी) डॉक्टरों द्वारा उपचार का भी खुलासा हुआ है। इन गंभीर आरोपों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
इलाज में लापरवाही, जांच पर सवाल... करीब 80 वर्षीय नंदकुंवर शर्मा को पिछले दिनों प्रमिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन का आरोप है कि यूरिन सैंपल लिया, जो जांच के लिए लैब तक पहुंचा ही नहीं। केवल सोडियम का उपचार कर दो दिन में छुट्टी दे दी गई। चार दिन बाद हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती किया, तब संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि मरीज 20 दिन से परेशान थी।
क्या यूं ही चलता रहेगा खेल?... हॉस्पिटल प्रकरण ने फिर सवाल खड़ा किया है क्या शहर में स्वास्थ्य सेवाएं जिम्मेदारी से चल रही हैं या प्रशासनिक संरक्षण में अनियमितता जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!