कलेक्टर साहब: इंसाफ नहीं तो इच्छामृत्यु की अनुमति दें; आवेदन में कहा-ओबीसी होने से न्याय मिलने की संभावना नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित खातीवाला टैंक के एक मकान में अवैध निर्माण पर नोटिस तामील करने गए निगमकर्मी को बर्खास्त करने और पार्षद कमलेश कालरा द्वारा गालियां दिए जाने के मामले में उक्त निगमकर्मी कल जनसुनवाई में पहुंचा और आवेदन देकर इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया। इससे ये मामला फिर सुर्खियों में आ गया।
मामला ये है 23 दिसंबर 2024 को निगम जोन-12 का दरोगा यतींद्र यादव 34, एम खातीवाला टैंक स्थित शब्बीर हुसैन के मकान में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस देने गया था। जानकारी लगने पर पार्षद कमलेश कालरा ने न केवल उसे बिना नोटिस दिए वापस जाने के लिए कहा बल्कि गाली-गलौच भी की।
उसने कालरा को बताया भवन अधिकारी राहुल सूर्यवंशी के निर्देश पर नोटिस देने आया है लेकिन कालरा ने उसकी एक न सुनी और धमकाया। इसके बाद उसने नोटिस भवन पर चस्पा करने की कोशिश की लेकिन उसे यह भी नहीं करने दिया गया। बाद में यतींद्र यादव को बर्खास्त कर दिया गया। कालरा द्वारा दी गई गालियों का ऑडियो वायरल वायरल हुआ था।
यतींद्र यादव ने बताया वह और परिवार मानसिक वेदना से गुजर रहा है। पिता ने भी निगम में ईमानदारी से नौकरी की है। परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। मेरी नौकरी जाने से परिवार परेशान है। पिता समेत सभी को समाज में नीचा देखना पड़ रहा है। समाज के लोग ताने मार रहे हैं और हमारा जीना मुश्किल हो गया है।
मैं कुंठाग्रस्त हूं और मानसिक वेदना दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है इसलिए चाहता हूं कलेक्टर इच्छामृत्यु की अनुमति दे दें ताकि मेरी मृत्यु उपरांत परिवार को समाज में ताने न सुनना पड़े। आवेदन में उसने ये भी लिखा है पिछड़ा वर्ग का होने के कारण उसे न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए इच्छामृत्यु चाहता है।
29 सितंबर को किया था बर्खास्त
यतींद्र यादव के साथ उक्त घटना 23 दिसंबर 2024 को हुई थी जबकि उसे 29 सितंबर 2025 को बर्खास्त किया गया। तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसौनिया ने कार्रवाई की। आधार ये था यतींद्र ने निगम के भ्रष्ट अफसरों को लेकर कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी।
यादव का कहना है दो दिन पूर्व उसके पास जोन 12 की भवन अधिकारी आराधना शुक्ला का फोन आया था। उन्होंने कहा कालरा चाहते हैं वो उनके खिलाफ की गई शिकायत वापस ले ले। मैंने इनकार कर दिया, इस पर उन्होंने अपशब्द कहे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!