‘शव मिलने में सफलता’ लिखने पर घिरे कलेक्टर: क्रूज हादसे से दुखी लोगों का फूटा गुस्सा; पोस्ट करनी पड़ी एडिट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे (अब तक 13 मौतें) के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं।
‘शव बरामद करने में सफलता’-पोस्ट से भड़के लोग
कलेक्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए फेसबुक पर लिखा कि सर्च ऑपरेशन में दो बच्चों के शव बरामद करने में सफलता मिली। इस शब्द ‘सफलता’ ने लोगों को झकझोर दिया। हादसे में मासूमों की मौत के बीच इस तरह की भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ ही देर में पोस्ट पर सैकड़ों टिप्पणियां आने लगीं, जिनमें लोगों ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए।
जनता का गुस्सा-यह सफलता नहीं, असफलता है
लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि क्या शव ढूंढना भी अब सफलता माना जाएगा? पहले लापरवाही से हादसा, फिर शव मिलना सफलता? यह प्रशासन की नाकामी है, सफलता नहीं। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती, खासकर तब जब परिवार अपने बच्चों को खो चुके हों।
विवाद बढ़ा तो पोस्ट किया एडिट
सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद कलेक्टर को अपनी पोस्ट एडिट करनी पड़ी और ‘सफलता’ शब्द हटा दिया गया। हालांकि तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे और मामला चर्चा का विषय बन गया।
हादसे पर पहले से उठ रहे हैं सवाल
गौरतलब है कि 30 अप्रैल की शाम बरगी डैम में क्रूज पलटने से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में ओवरलोडिंग, खराब मौसम में संचालन और सुरक्षा इंतजामों की कमी जैसे कई गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं।
संवेदनशीलता बनाम प्रशासनिक भाषा
यह पूरा विवाद सिर्फ एक शब्द तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक संवेदनशीलता और संवाद शैली पर भी सवाल खड़ा करता है। आपदा की स्थिति में शब्दों का चयन कितना महत्वपूर्ण होता है, यह इस घटना ने फिर साबित कर दिया।
गुस्से के बीच न्याय की मांग
जहां एक ओर परिजन अपने अपनों को खोने के गम में हैं, वहीं दूसरी ओर वे जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस आक्रोश को कैसे संभालता है और क्या इस मामले में जवाबदेही तय होती है या नहीं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!