सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया: सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

सीजेपी के 600 समर्थक हिरासत में
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR एसआईआर रोकने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जुट चुके हैं। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थकों को हिरासत में लिया है।
इन इलाकों से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की जैसे हालात दिखे। इन्हें रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दी हैं। उधर, दीपके मुंबई से रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा- ये ताकत नहीं, डर की निशानी है।”
इन इलाकों में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
पुलिस बस में बेहोश हुआ बच्चा
कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिपे थे। वहां से करीब 50 छात्रों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।
छात्रों ने आरोप लगाया गाड़ी में दम घुटने से एक बच्चा बेहोश हो गया। इसके बाद छात्रों ने गाड़ी पीटनी शुरू कर दी। इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। बताया गया कि बिना पहचान पत्र के पहुंच रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।
हिरासत के लिए 10 डिटेंशन सेंटर
एक पुलिस के अधिकारी ने बताया पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने आए लोगों को हिरासत में लेकर रखने के लिए 10 स्थानों का चुनाव किया है। खुफिया इनपुट हैं कि शनिवार को प्रदर्शन में बड़ा जमावड़ा हो सकता है।
इसे देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदर्शनकारी कॉकरोचों को हिरासत में लेने के बाद रखने की जगह का चुनाव किया गया है। ये सभी स्थान नई दिल्ली से दूर और दिल्ली के बाहरी इलाकों में फैले हैं।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कॉकरोचों को जिन जगहों पर लेकर जाया जाएगा उनमें माडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम, न्यू पुलिस लाइन, बवाना का राजीव गांधी स्टेडियम, नांगलोई में सूरजमल स्टेडियम और दक्षिण दिल्ली में त्यागराजन स्टेडियम और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को चयनित किया गया है। पुलिस ने पहले से इन स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ी दी है। इन जगहों पर भारी फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।
250 से अधिक ट्रेनें रद्द
रेलवे बोर्ड के फ़ैसले के तहत 9 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होने वाली यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है।
इसके अलावा, 10 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।
बड़े पैमाने पर ट्रेनों को रद्द किए जाने से हज़ारों यात्रियों को होने वाली असुविधा को लेकर रेलवे के फ़ैसले पर सवाल उठ रहे हैं. रेलवे के पूर्व अधिकारियों, यात्री संगठनों और कर्मचारी महासंघों ने इस क़दम की आलोचना की है।
रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (इंजीनियरिंग) सुबोध जैन ने कहा इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना प्रदर्शनकारियों के सामने समर्पण करने जैसा है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फ़ेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी रेलवे के इस फ़ैसले की आलोचना की.
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "देश के किसी हिस्से में विरोध प्रदर्शन या आंदोलन के कारण एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किए जाने का उन्हें कोई पिछला उदाहरण याद नहीं है." उन्होंने कहा कि अचानक ट्रेनों के रद्द होने से हज़ारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने भी 45 मेट्रो स्टेशनों का एंट्री और एग्ज़िट पॉइंट बंद कर दिए हैं
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
चुनाव आयोग के मुख्यालय और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
पूरी दिल्ली में नाकेबंदी कर दी गई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालत सामान्य हैं। लोगों की भीड़ कम है। यात्री आराम से मेट्रो या अपने गाड़ियों से यहां पहुंच रहे हैं। साथ ही निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी आज ज्यादा भीड़ नहीं दिख रही है। यहां पहुंचने में लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
अभिजीत दीपके सहित 3 को फ्लाइट से हिरासत में लिया
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया: राहुल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन ने शुक्रवार को लगातार चौथे दिन प्रदर्शन और मार्च निकाला। सबसे पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक घंटे मीटिंग की।
इसके बाद सांसदों ने संसद से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया। राहुल, ममता, खड़गे समेत 10 सांसदों का डेलीगेशन राष्ट्रपति से मिला। बाकी सांसदों ने विजय चौक पर धरना दिया। मीटिंग से बाहर आकर राहुल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है।
राष्ट्रपति ने भी इससे इनकार नहीं किया। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सूत्रों के हवाले से बताया राहुल गांधी का यह दावा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को स्वीकार किया है, यह गलत है।
बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की... कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा- हमने पिछले चार दिनों से चल रहे आंदोलन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित गंभीर मामले को राष्ट्रपति के सामने उठाया। हमने उनसे मांग की है कि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।
खड़गे ने बताया कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों से जुड़े सबूत मांगे हैं। विपक्ष फिलहाल सबूत जुटा रहा है और उन्हें राष्ट्रपति को सौंपेगा। खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और मामले की विस्तार से जांच करने, संबंधित पक्षों से चर्चा करने तथा उचित कदम तय करने की बात कही।
ममता बनर्जी बोलीं- राष्ट्रपति ने जांच का भरोसा दिया... पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रपति ने मामले की जांच करने और पूरे विवरण को देखने की बात कही है। उन्होंने संबंधित मामले के सबूत भी मांगे हैं, जिन्हें हमें उन्हें जल्द ही सौंप देंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!