साइबर ठगों का नया हथियार बन गई कॉकरोच पार्टी: लोगों के बैंक खाते तुरत-फुरत में कर रहे खाली; विशेषज्ञों ने दी ऐसी सलाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “कॉकरोच पार्टी” ट्रेंड को नया हथियार बना लिया है। इंस्टाग्राम, वाट्सएप और टेलीग्राम पर तेजी से फैल रहे फर्जी लिंक के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन का कंट्रोल साइबर अपराधियों के हाथ में पहुंच रहा है और कुछ ही मिनटों में बैंक खाते खाली हो रहे हैं।
इंदौर में सामने आए एक मामले में युवक करीब एक लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक को उसके परिचित के जरिए “कॉकरोच पार्टी जॉइन करें” नाम से एक लिंक भेजा गया था। युवक ने बिना जांच-पड़ताल किए लिंक पर क्लिक कर दिया।
क्लिक करते ही मोबाइल में एक रिमोट शेयरिंग एप डाउनलोड हो गई। इसके बाद युवक के खाते से लगातार रकम कटने के मैसेज आने लगे। जब तक उसे ठगी का एहसास हुआ, तब तक खाते से बड़ी रकम निकल चुकी थी।
साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, इन दिनों “कॉकरोच पार्टी”, “कॉकरोच गेम”, “फ्री रिवॉर्ड” और “एक्सक्लूसिव ऑफर” जैसे नामों से फर्जी लिंक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन लिंक का मकसद लोगों की बैंकिंग जानकारी, यूपीआई डिटेल, ओटीपी और सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच बनाना होता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार लिंक पर क्लिक करते ही नकली वेबसाइट खुल जाती है, जहां लोगों से मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल और ओटीपी मांगा जाता है। वहीं कुछ मामलों में मोबाइल में मालवेयर या रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल हो जाती है, जिससे ठग सीधे फोन का कंट्रोल हासिल कर लेते हैं।
साइबर एक्सपर्ट प्रोफेसर गौरव रावल के अनुसार, ठग लोगों को “क्लिक हियर”, “फ्री गिफ्ट”, “स्पेशल एंट्री” और “सीक्रेट पार्टी एक्सेस” जैसे आकर्षक संदेशों के जरिए फंसाते हैं। खासकर युवा वर्ग तेजी से इस जाल में फंस रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।
विशेषज्ञों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि गलती से लिंक खुल जाए तो तुरंत मोबाइल का इंटरनेट बंद करें, बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड और यूपीआई पिन बदलें। साथ ही मोबाइल को स्कैन कर बैंक हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर पुलिस ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि डॉट एक्सवायजेड, डॉट टॉप, डॉट बज और डॉट क्लिक जैसे संदिग्ध डोमेन वाली वेबसाइटों से सतर्क रहें। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
फिलहाल इस तरह के कई फर्जी मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। हालांकि इंदौर में अब तक एक मामला आधिकारिक रूप से सामने आया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोग सतर्क नहीं हुए तो ऐसे साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!