मध्यप्रदेश में हुई कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री: युवाओं ने कहा- यह सिस्टम के खिलाफ आंदोलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नई पार्टी की एंट्री हो गई है। खुद को युवाओं की आवाज बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में अपने अभियान की शुरुआत का ऐलान किया।
CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं- मयंक
इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक के साथ नर्सिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से प्रभावित छात्राएं भी मौजूद रहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘Gen-Z’ की सोच और प्राथमिकताओं पर आधारित युवा आंदोलन है।
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश
उनके मुताबिक यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के खिलाफ मंच नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के विरोध की शुरुआत है, जिसने युवाओं का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर जब युवा सवाल उठाते हैं, तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।
युवाओं को जवाब चाहिए
मयंक ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट तक बैन कराने के प्रयास किए जाते हैं, लेकिन अब युवा चुप नहीं बैठेंगे। मयंक ने दावा किया कि सरकारी संस्थान अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते और युवाओं को जवाब चाहिए।
कोर कमेटी घोषित की जाएगी
उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही पार्टी की मध्यप्रदेश कोर कमेटी घोषित की जाएगी और प्रदेशभर में अभियान को विस्तार दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी पर विदेशी फॉलोअर्स और पाकिस्तानी अकाउंट्स से जुड़े आरोपों को भी खारिज किया गया।
CJP की चर्चा तेज
मयंक ने इन्हें “सरकारी दुष्प्रचार” बताते हुए कहा कि आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके के मार्गदर्शन में युवाओं को संगठित किया जा रहा है। भोपाल में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर भी CJP को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!