चटनी में निकला कॉकरोच ग्राहक ने लगाए गंभीर आरोप: श्री सांई डोसा भवन में हाईजीन को लेकर लापरवाही; सफाई की कमी से खाने में निकल रहे कीड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छता और स्वाद के लिए पहचान बना चुके इंदौर में अब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और हाईजीन को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर में सराफा, 56 दुकान और अलग-अलग फूड स्ट्रीट्स पर हर राज्य के व्यंजन आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन इसी प्रतिस्पर्धा के बीच कई स्थानों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के आरोप लगे हैं।
स्कीम नंबर 78 स्थित होटल वृंदावन के सामने संचालित श्री सांई डोसा भवन पर एक ग्राहक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहक के अनुसार वह डोसा और उत्तपम खाने पहुंचा था, तभी नारियल की चटनी में मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया।
ग्राहक ने मौके पर फोटो भी लिए और संचालक से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि स्टाफ ने कॉकरोच हटाकर मामला खत्म करने की कोशिश की। ग्राहक का कहना है कि दुकान में हाईजीन को लेकर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा और सफाई व्यवस्था बेहद खराब है।
सालों से जमे अधिकारियों की सेटिंग से चल रहा खेल...
सूत्रों के अनुसार शहर में कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर दूषित और अमानक खाद्य सामग्री के उपयोग के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि खाद्य विभाग में वर्षों से जमे कुछ अधिकारियों की कथित सेटिंग के चलते ऐसे कारोबार बेखौफ संचालित हो रहे हैं।
हाल ही में कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा खाद्य विभाग अधिकारियों को शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद इस तरह की शिकायतें सामने आने से विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सस्ती सामग्री से तैयार हो रहा खाना...शहर के विजय नगर, स्कीम नंबर 78, बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र, महालक्ष्मी नगर, भंवरकुआं और भोलाराम उस्ताद मार्ग सहित कई इलाकों में बड़ी संख्या में छात्र और बाहर से आए कामकाजी लोग भोजन करते हैं।
आरोप है कि कई दुकानों और फूड पॉइंट्स पर कम कीमत में अधिक मात्रा देने के नाम पर अमानक स्तर की खाद्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार दुकान में साफ-सफाई की गंभीर कमी है, जिसके चलते खाने में मरा हुआ कॉकरोच निकला। मामले में दुकान संचालक रवि केसरी का नाम सामने आया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!