कांग्रेस पर सीएम का हमला: कहा- नेता वंदे मातरम् का अपमान करते हैं; प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अप्रैल को इंदौर दौरे के दौरान नारी शक्ति को विशेष महत्व देते हुए एक अलग संदेश दिया। लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित ‘नारी शक्ति अभिनंदन’ कार्यक्रम में मंच पर केवल महिला नेत्रियों को स्थान दिया गया, जबकि पुरुष नेता नीचे बैठे नजर आए।
अंबेडकर जयंती पर महू से इंदौर तक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से की, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे इंदौर पहुंचे और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंच पर सिर्फ महिला नेतृत्व
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच पर मुख्यमंत्री के साथ केवल महिला जनप्रतिनिधियों और नेताओं को ही स्थान दिया गया। आयोजन में हॉल में भी बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान से हुई।
कांग्रेस पर सीएम के तीखे हमले
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ‘वंदे मातरम्’ और भारत माता का अपमान करते हैं और पार्टी नेतृत्व ऐसे मामलों में माफी मांगने के बजाय बचाव करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ वोट बैंक तक सीमित है, जबकि केंद्र सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक कानून और राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पर साधा निशाना
सीएम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी हमला करते हुए कहा कि वंदे मातरम के अपमान पर अब तक माफी नहीं मांगी गई, जिससे कांग्रेस लगातार जनाधार खो रही है।
महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम
सीएम ने महिला आरक्षण बिल को 21वीं सदी का बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बाबा साहब अंबेडकर की महिलाओं को समान अधिकार देने की सोच को आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़ और माला ठाकुर ने भी संबोधन दिया।
राजनीतिक संदेश साफ
इस आयोजन के जरिए जहां सरकार ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश की, वहीं मंच से दिए गए बयानों ने राजनीतिक माहौल भी गर्मा दिया।
संबंधित समाचार

कमरे में मृत मिली बुजुर्ग महिला:लोहे का गेट काटकर निकाला शव; एक दिन पहले से नहीं दिखी थी

लाखों खर्च कर खरीदी ईवी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रही कबाड़:स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

वीडियो देखिये, सीजेपी नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी:पासपोर्ट में गड़बड़ियों का केंद्र सरकार का दावा; नागरिकता पर भी उठाए सवाल, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

उस तरफ के सुधार की मंशा लापता है...!

मायके से लौट रही महिला तेज रफ्तार बाइक से गिरी:सिर में गंभीर चोट लगने से मौत।

सनातनी विधायक का बेटा अब आम श्रद्धालुओं के लिए बंद गर्भगृह में पहुंचा:व्यवस्था पर उठे सवाल; भगवान को आचमन कराते आया नजर, इस मंदिर में भी रील बनाने पर हुआ था विवाद

व्यायामशाला में 14 वर्षीय किशोर से यौन शोषण का आरोप:कोच पर FIR; अन्य बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल

किचन में आग भड़कने से मचा हड़कंप:मकान में मौजूद थे 40 छात्र और 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:खाते में एक दिन में जमा हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा; 34 राज्यों के मामलों से जुड़ा मिला कनेक्शन

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान

पति की मुश्किल में दिया साथ:अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल

प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री:जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे:शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप:सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!