खबर
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा: आंकड़े छिपाने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
50 से ज्यादा मौत का दावा

जहरीली शराबकांड: मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को एक और मौत के बाद संख्या 28 हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में बीमारों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और प्रशासन पर वास्तविक आंकड़ा छिपाने का गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया उन्होंने गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। मौत का आंकड़ा 50 से ज्यादा है।

इधर, प्रशासन प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग करा रहा है, ताकि शराब सेवन कर चुके किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दें तो तत्काल उपचार मिल सके। इधर, घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।

पटवारी ने मरीजों और परिजनों से की मुलाकात... जीतू पटवारी ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ डॉक्टरों से इलाज की स्थिति भी जानी। दावा किया 33 से ज्यादा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है। हर परिवार की अपनी पीड़ा है और कई मौतों की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

सरकार मौतें छिपा रही है... पटवारी ने हमला बोलते हुए कहा प्रशासन और सरकार मौतों की वास्तविक संख्या छुपा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी अवैध शराब के कारोबार को रोकने की थी, उनके खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

30 आरोपी नामजद, 14 गिरफ्तार... पुलिस ने तीन एफआईआर में 30 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 14 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अब शराब की सप्लाई, उसके स्रोत और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर भी कार्रवाई जारी है। बंडा एसडीएम आरती यादव और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटा दिया गया है।

बंडा के गांवों से शुरू हुआ था मौतों का सिलसिला
सागर जि से करीब 30 किमी दूर बंडा तहसील के प्रभावित गांवों में कथित तौर पर शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। कई लोगों को चक्कर आने और धुंधला दिखाई देने जैसी शिकायतें हुईं।

इसके बाद बड़ी संख्या में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों को सक्रिय किया है और घर-घर स्क्रीनिंग की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, धुंधला दिखाई देना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हैं।

मौतों के आंकड़े पर बड़ा सवाल
सबसे बड़ा विवाद मौतों की वास्तविक संख्या को लेकर है। प्रशासन 22 मौतों की पुष्टि कर रहा है, वहीं जीतू पटवारी 50 से ज्यादा मौतों का दावा कर रहे हैं। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में इससे भी अधिक मौतों के आंकड़े सामने आए हैं, लेकिन स्पष्ट अंतर है।ऐसे में पोस्टमॉर्टम, मेडिकल रिकॉर्ड और प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक संख्या स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

17 minutes ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

30 minutes ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

31 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

40 minutes ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 1 hour ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 1 hour ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 1 hour ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 1 hour ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 1 hour ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

about 2 hours ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 2 hours ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 2 hours ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 3 hours ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 3 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!