हादसों का शहर: डंपर ने बाइक सवार को कुचला; अलग-अलग हादसों में दो की मौत, इतने घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क हादसों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही है। गांधी नगर क्षेत्र में एक शादी समारोह में आए युवक की डंपर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। वहीं, अलग-अलग इलाकों में हुए अन्य हादसों में भी लोग घायल हुए हैं और एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
शादी में आया युवक बना हादसे का शिकार
गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, 36 वर्षीय मोहन तंवर निवासी ग्राम रिजलाय अपने एक साथी के साथ ह्रींकार गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 9:30 बजे उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मोहन को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक मोहन के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं।
अन्य हादसे भी चिंता बढ़ाने वाले
इधर, चिमनबाग चौराहे पर एक कार चालक ने बाइक सवार अंशुमान जैन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, चंदननगर के नावदापंथ इलाके में ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक युवक सड़क पर गिर गया, जिसे पीछे से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
शराब दुकान के बाहर मिला शव
एक अन्य घटना में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित केसरबाग शराब दुकान के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालकों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!