चुनौतियों को हराकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची शहर की बेटी पूजा: महिला दिवस विशेष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बेटी पूजा गर्ग साहस, संकल्प और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल बन चुकी हैं। 3 दिसंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति ने ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें दिव्यांग सशक्तिकरण, खेल और समाजसेवा में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
पूजा गर्ग 2010 में गंभीर स्पाइनल कॉर्ड एक्सीडेंट के कारण पूरी तरह पैरालाइज हो गई थीं। डॉक्टरों ने मान लिया था फिर सामान्य जीवन नहीं जी पाएंगी लेकिन पूजा ने परिस्थिति के आगे हार मानने के बजाय संघर्ष को हथियार बनाया। 13 बड़ी सर्जरी, 10,000 से अधिक इंजेक्शन और वर्षों की शारीरिक व मानसिक पीड़ा के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया।
पीड़ा को शक्ति बनाया और खेल को अपने जीवन का उद्देश्य। आज पूजा भारत की अंतरराष्ट्रीय पैरा केनो ( कायक एंड कैनोन) एथलीट, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, कैंसर सर्वाइवर और एक प्रेरक वक्ता के रूप में जानी जाती हैं।
उन्होंने एशियाई और वैश्विक खेल मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2025 में थाईलैंड में आयोजित एशियन पैरा केनो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर 200 मीटर वीएल2 और 500 मीटर वीएल2 स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते।
2023 में उज़्बेकिस्तान और 2024 में जापान में आयोजित एशियन पैरा केनो चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त किया। 2025 में पोलैंड में आयोजित आईसीएफ वर्ल्ड पैरा केनो कप तथा इटली में आयोजित आईसीएफ वर्ल्ड पैरा केनो चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
पहली पैराप्लेजिक: अक्टूबर 2024 में पूजा गर्ग ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इंदौर से नाथूला पास (14,400 फीट) तक लगभग 4,500 किमी की फोर व्हील बाइक यात्रा पूरी कर दुनिया की पहली पैराप्लेजिक बनीं जिन्होंने इस ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।
इस अभियान का उद्देश्य कैंसर जागरूकता फैलाना, दिव्यांगजनों के प्रति समाज की सोच बदलना और यह संदेश देना था कि सीमाएँ शरीर में हो सकती हैं, लेकिन हौसलों में नहीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा भी मान्यता दी गई। पूजा सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
‘पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन’ की डायरेक्टर हैं और इस संस्था के माध्यम से देशभर में दिव्यांग सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बच्चों को गुड– बैड Touch के बारे में जागरूक करने और कैंसर पीड़ितों को निःशुल्क काउंसलिंग जैसे कार्य कर रही हैं।
उनके ट्रिपल-सी सेंटर के माध्यम से अब तक 135 से अधिक कैंसर मरीजों को काउंसलिंग और मानसिक सहयोग किया है। स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक मंचों पर युवाओं को प्रेरित करती रहती हैं।
संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!