खबर
Top News

चुघवानी अवैध पेंट हाउस में मस्त: मुस्लिम को सिंधी बनाया; कार डीलिंग में भी करता है हेराफेरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 फ़रवरी 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
चुघवानी अवैध पेंट हाउस में मस्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लिंबोदी के एक पांच मंजिला भवन में अवैध पेंट हाउस बनाकर रह रहा शंकर चुघवानी धोखाधड़ी और लूटमारी में भी नंबर वन है। उसने ये अवैध पेंट हाउस तो बनाया ही है, कई विदेशियों को सिंधी बनाकर देश के प्रति गद्दारी भी की है। उसने कई मुस्लिमों को सिंधी बनाकर इंदौर में बसा दिया है, जिसकी शिकायत कई विभागों में की गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शंकर चुघवानी का ये आलीशान अवैध आवास खंडवा रोड पर ग्राम लिंबोदी में श्रीकृष्ण एवेन्यू के सहज प्लाजा में पांचवीं मंजिल पर है। ये अवैध पेंट हाउस उसकी बेटी हिना उर्फ भाविका विधानी के नाम पर है, जिसकी शादी जलगांव में हो चुकी है। इस बिल्डिंग के नक्शे में केवल चार मंजिलों का ही उल्लेख है।

इस नक्शे का क्र. 6/30 है, जो 18 मार्च 2010 को जारी किया गया है। इस नक्शे में पेंट हाउस को नहीं दर्शाया गया है, लेकिन इस पर शंकर चुघवानी ने अवैध पेंट हाउस बना लिया है। यहां रहते हुए उसने आधी छत पर बगीचा, झूले आदि लगा रखे हैं।

यहां वो अपने मित्रों के साथ अय्याशी करता है। इसके लिए उसने सारे संसाधन उसने जुटा रखे हैं। अक्सर छत से जोर-जोर से साउंड बजने और धमाचौकड़ी की आवाजें आती हैं, जिससे पूरी बिल्डिंग के रहवासी परेशान हैं।

खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे कई बार पुलिस और अन्य विभागों में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

मुस्लिम बाईजू शाह को बिरजू सुख्यानी बनाकर बसाया था
खुलासा फर्स्ट के पास शंकर चुघवानी के खिलाफ ऐसे सबूत हैं जिनमें उसने एक मुस्लिम को सिंधी बनाकर बसा दिया था। शंकर ने कई मुस्लिम व अन्य समाजों के लोगों को भी सिंधी बनाकर मदद की और उनसे मोटी राशि वसूल की है।

यदि इनमें से कोई आतंकी निकला तो कल्पना की जा सकती है कि क्या हो सकता है। उसने बाईजू शाह नामक मुस्लिम को बिरजू सुख्यानी बनाकर बसा दिया था, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। शंकर की इसी करतूत की जानकारी हिंदू संगठनों को भी मिली है और वे इस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

शंकर इस खेल में अकेला नहीं है, मृृतक बाईजू उर्फ बिरजू सुख्यानी का तथाकथित भानजा दीपक मोटवानी भी काले कारनामों में पीछे है। उस पर 8 केस चल रहे हैं, जिनमें नकली घी, विमल, माणिकचंद व अन्य कई गुटखा पाउच बनाने के केस दर्ज हैं।

वो कई बार जेल भी जा चुका है। उसकी मां निर्मला व भाई अमर भी शंकर के साथ मिलकर धोखाधड़ी में जुटे हैं। इन मां-बेटों की नजर बाईजू उर्फ बिरजू की संपत्ति पर है। तीनों बिरजू के कोई नहीं हैं, क्योंकि वो तो ओमान-दुबई का मुस्लिम था।

उसे शंकर ने सिंधी बनाकर बसा देने के बाद ये उसके बहन-भानजे बन गए और अब शंकर की शह पर उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। शंकर समेत बाईजू के तथाकथित बहन-भानजों की कारगुजारियों को लेकर हिंदूवादी नेता सनी परियानी व उनके साथी प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय आदि को करने की तैयारी में हैं।

मौत भी रहस्यमय
शंकर चुघवानी के भाई रवि चुघवानी ने बताया कि बाईजू शाह उर्फ बिरजू सुख्यानी की मौत भी रहस्यमयी है। उनका कोई परिवार नहीं था, जबकि रहस्यमयी ढंग से मौत के बाद न तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और न ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया, बल्कि तुरंत श्मशानघाट ले जाया गया।

क्या पेंट हाउस हमारा ही अवैध है
मामले में शंकर चुघवानी ने कहा कि जिसे सनी मुस्लिम बता रहा है, वो हिंदू ही था, जो इंदौर आया था। हालांकि वो इस सवाल का जवाब नहीं दे सका कि वो ओमान का मूल नागरिक था और उसकी दुबई की बैंक ऑफ बड़ौदा पासबुक (बरदुबई में उसका खाता है) में बाईजू शाह दर्ज है।

उससे बाईजू शाह के रजिस्टर्ड गोदीनामा व जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी तो भी कोई जवाब नहीं दे सका। पत्नी आरती चुघवानी ने अवैध पेंट हाउस होना स्वीकार करते हुए कहा कि क्या हमारा ही पेंट हाउस अवैध है? शहर में 7 हजार बने हैं।

कार डीलिंग के धंधे में भी गड़बड़ी
शंकर चुघवानी केवल देशद्रोही ही नहीं है, वो कार डीलिंग का काम भी करता है। वो दस से लेकर पच्चीस प्रतिशत तक में कारों को गिरवी रखता है। उसका बेटा सागर भी उसके सारे कुकर्मों में साथ देता है और दोनों बाप-बेटे मिलकर न केवल सिंधी समाज का अहित कर रहे हैं, बल्कि विदेशियों को नकली कागजातों के साथ इंदौर में भी बसा रखा है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 10 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 11 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 11 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 11 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 11 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 12 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 12 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 12 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 12 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 12 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 12 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 12 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 12 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 12 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 13 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 13 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!