खबर
Top News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में 40 से ज्यादा कारोबारी: रेकी से लेकर फिरौती तक के नेटवर्क का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 12:12 pm
शेयर करें:
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में  40 से ज्यादा कारोबारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के उद्योगपतियों और बड़े कारोबारियों पर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। एटीएस और क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि गैंग ने अब महानगरों के बजाय तेजी से विकसित हो रहे टियर-2 शहरों के कारोबारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के 40 से अधिक उद्योगपति और कारोबारी गैंग के संभावित निशाने पर हैं।

गैंग के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक रूप से संपन्न कारोबारियों की पहचान करते हैं। इसके बाद स्थानीय संपर्कों की मदद से उनके घर, कार्यालय और परिवार की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाती है। आरोप है कि इसी जानकारी का इस्तेमाल कर कारोबारियों को धमकाया जाता है और उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी जाती है।

प्रदेश स्तर पर डीआईजी राहुल लोढ़ा के नेतृत्व में गठित टीम, एटीएस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में अब तक गैंग से जुड़े 37 बदमाशों को पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में गैंग के नेटवर्क और फिरौती वसूलने के तौर-तरीकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

महानगरों से छोटे शहरों की ओर बढ़ा गैंग का नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पहले गैंग के निशाने पर मुख्य रूप से बड़े महानगरों के कारोबारी और उद्योगपति रहते थे, लेकिन अब टियर-2 शहरों में तेजी से बढ़ रहे कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए वहां के व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, गुना और खरगोन सहित अन्य क्षेत्रों में गैंग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा राजस्थान के कोटा, उदयपुर और जयपुर, पंजाब के लुधियाना और अमृतसर तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी धमकी देने और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस का मानना है कि छोटे शहरों में तेजी से बढ़ते उद्योग और सोशल मीडिया पर सक्रिय कारोबारियों की सार्वजनिक पहचान का फायदा उठाकर गैंग अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है।

सोशल मीडिया से पहचान, फिर स्थानीय गुर्गों से कराते हैं रेकी
जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले उद्योगपतियों और कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

विशेष रूप से ऐसे कारोबारी उनके निशाने पर होते हैं, जो अपने व्यवसाय, संपत्ति, उपलब्धियों और आर्थिक गतिविधियों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार करते हैं।

आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, कारोबारी की पहचान करने के बाद गैंग के स्थानीय संपर्कों के जरिए उसकी रेकी करवाई जाती है। इसमें घर और कार्यालय के पते, आने-जाने के समय तथा परिवार से जुड़ी जानकारियां जुटाई जाती हैं।

इसके बाद गैंग के सदस्य इन जानकारियों का इस्तेमाल कर कारोबारी को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस तरह भय का माहौल बनाकर फिरौती की मांग की जाती है।

विदेशी वर्चुअल नंबर और सिग्नल ऐप से भेज रहे धमकियां
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग धमकी देने के लिए इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों का इस्तेमाल कर रहा है। गैंग के सदस्य विदेशी वीपीएन, वर्चुअल मोबाइल नंबर और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप के माध्यम से कारोबारियों से संपर्क करते हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन माध्यमों से धमकी भरे संदेश, वॉइस नोट और अन्य सामग्री भेजे जाने के मामले सामने आए हैं। आरोपियों का उद्देश्य अपनी पहचान छिपाकर कारोबारियों पर दबाव बनाना होता है। पुलिस अब इन डिजिटल माध्यमों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर गैंग के मुख्य संचालकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इंदौर के कॉलेज संचालक से मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती
इंदौर में कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला भी इसी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को रंजन मित्तल को धमकी दिए जाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में सामने आया कि मित्तल की पहचान भी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से की गई थी। इसके बाद उन्हें वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को गैंग की कार्यप्रणाली और अन्य कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना से जुड़ी जानकारी मिली।

अब तक 37 बदमाश गिरफ्तार, मुख्य हैंडलर्स तक पहुंचने की कोशिश
प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की जांच के लिए डीआईजी राहुल लोढ़ा के नेतृत्व में विशेष टीम काम कर रही है।एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने अब तक गैंग से जुड़े 37 बदमाशों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गैंग के स्थानीय और बाहरी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

जांच एजेंसियों का ध्यान विशेष रूप से उन लोगों पर है, जो गैंग के लिए स्थानीय स्तर पर संपर्क स्थापित करने और धमकी देने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित डिजिटल नेटवर्क से जुड़े मुख्य हैंडलर्स की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें : क्राइम ब्रांच
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार, लॉरेंस गैंग के बदमाश अब टियर-2 शहरों के व्यापारियों और कारोबारियों को अधिक निशाना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शहरों में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले कारोबारियों को गैंग द्वारा टारगेट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

दंडोतिया के अनुसार, पुलिस गृह मंत्रालय से जुड़े अंतरराष्ट्रीय पोर्टल की सहायता से गैंग के मुख्य हैंडलर्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कारोबारियों को सोशल मीडिया पर अपने परिवार, निजी गतिविधियों, आवागमन और संपत्ति से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

16 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

18 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

31 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!