दो भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत: एक कार के हुए दो टुकड़े; दूसरी में जिंदा जले तीन लोग`
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कच्छ।
गुजरात में शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच हुए दो दर्दनाक सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई।
कच्छ में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में सात लोगों की जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई।
तीन लोगों की जलने से मौत
वहीं, जूनागढ़ जिले के केशोद में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पलटने के बाद आग की चपेट में आ गई।
इस हादसे में तीन लोगों की जलने से मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा की जान बच गई।
कच्छ में ट्रक से भिड़ी कार, एक ही पल में उजड़ गए परिवार
कच्छ में शनिवार रात करीब 10 बजे नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें एक बच्ची की उम्र महज तीन महीने थी।
जानकारी के अनुसार, सभी मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से जुड़े थे। वे रण ऑफ कच्छ घूमने के बाद भुज लौट रहे थे।
कार के मलबे में फंसे शव, निकालने में लगे कई घंटे
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई।
उसमें फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), तीन महीने की बेटी शिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है।
जूनागढ़ में मोड़ पर पलटी कार, आग लगने से तीन की मौत
दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे जूनागढ़ जिले के केशोद-बालागाम रोड पर घामिडाना गांव के पास हुआ।
जूनागढ़ से माधवपुर जा रही लाल रंग की स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई।
इसके बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसे में तीन लोगों की जलने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नंदनी पोपट, डेनिस दिवराणिया और झलक मशरू के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष बताई गई है।
शीशा टूटने से खेत में जा गिरी इन्फ्लुएंसर, बच गई जान
इस हादसे में महिला इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा की जान बच गई। बताया जा रहा है कि वह कार की आगे वाली सीट पर बैठी थीं।
टक्कर के दौरान कार का शीशा टूट गया और कृष्णा बाहर उछलकर पास के खेत में जा गिरीं। इससे वह कार में लगी आग की चपेट में आने से बच गईं।
घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस से केशोद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं।
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, दो-दो लाख की सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
दोनों हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!