खबर
Top News

मेले में चाऊमीन-मंचूरियन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत: 100 से ज्यादा बच्चे बीमार; उल्टी-पेट दर्द की शिकायत, मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 12:16 pm
शेयर करें:
मेले में चाऊमीन-मंचूरियन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
जिले में आयोजित मंडई मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गईं, जब फास्ट फूड खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों और अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

उल्टी और पेट दर्द की शिकायत
किरनापुर क्षेत्र के हिर्री गांव में लगे मेले में चाऊमीन और मंचूरियन खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

118 लोग बीमार
देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ती गई। प्रशासन के अनुसार, कुल 118 लोगों के प्रभावित होने के मामले सामने आए हैं, जिसमें 100 बच्चे शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

एक के बाद एक बीमार पड़ने लगे बच्चे, अस्पताल में बढ़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक, हिर्री गांव में मंडई मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मेले में लगे फास्ट फूड स्टॉलों पर बच्चों ने चाऊमीन और मंचूरियन खाया।

इसके कुछ समय बाद ही कई बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से परिजन घबरा गए।

प्रभावित बच्चों को तत्काल किरनापुर क्षेत्र के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बालाघाट जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

बालाघाट अस्पताल में 57 भर्ती, सभी की हालत सामान्य
कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि मेले में नूडल्स खाने के बाद लोगों के बीमार होने की शिकायत मिली थी।

प्रशासन के मुताबिक, कुल 118 मामले सामने आए हैं। इनमें से बालाघाट जिला अस्पताल में 45 बच्चे और 12 वयस्क सहित 57 मरीज भर्ती हैं।

राहत की बात यह है कि कलेक्टर के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित लोगों की निगरानी कर रहा है।

फास्ट फूड के ठेले जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने
घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेले जब्त कर लिए हैं। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लोगों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या थी। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

मेले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या मेले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की पर्याप्त जांच की गई थी।

अब जांच रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि खाद्य पदार्थ दूषित थे या लोगों की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई अन्य कारण था।

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

16 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

18 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

31 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!