मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज: रेस्टोरेंट में सुना मन की बात कार्यक्रम; लोगों से की खुलकर बातचीत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में रविवार को एक अनोखे अंदाज में नजर आए। वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उन्होंने आम लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और इसके बाद सीधे संवाद कर लोगों की बात सुनी।
राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ने का काम
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे मंच देश में सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। यह समाज को प्रेरित करने के साथ-साथ आम लोगों को राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ने का काम भी करता है।
तीसरे साल यह अभियान चलाया जा रहा
इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की। जल संरक्षण को लेकर चल रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरे साल यह अभियान चलाया जा रहा है।
इसके जरिए पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुएं और बावड़ियों को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में सरकार की योजनाओं को भी रेखांकित किया।
उन्होंने बताया कि गेहूं के साथ चना और मसूर की खरीद जारी है, जिससे किसानों को बेहतर समर्थन मिल रहा है।
सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
वहीं, महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है
इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अपने कार्यकाल में महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की और नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है।
रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से बातचीत की
रेस्टोरेंट में मौजूद युवाओं और आम लोगों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय माहौल में बातचीत की। शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।
इस अनौपचारिक मुलाकात ने कार्यक्रम को एक अलग ही स्वरूप दे दिया, जहां जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद देखने को मिला।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!