खबर
Top News

अंडरपास में स्कूली बच्चों की मैजिक फंसने पर मुख्यमंत्री सख्त: चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी दर्ज हुआ केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
अंडरपास में स्कूली बच्चों की मैजिक फंसने पर मुख्यमंत्री सख्त

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के राजाराम नगर रेलवे अंडरपास में जलभराव के बावजूद बच्चों से भरी स्कूल मैजिक उतारने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस को लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मैजिक चालक को गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने मैजिक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि स्कूल संचालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

स्टॉपर के बावजूद अंडरपास में उतारी मैजिक
मंगलवार सुबह सिटी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रही मैजिक राजाराम नगर रेलवे अंडरपास में पहुंच गई। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के लिए दोनों तरफ स्टॉपर लगाकर रास्ता बंद कर रखा था।

इसके बावजूद चालक ने बच्चों से भरी मैजिक को पानी में उतार दिया। पानी अधिक होने के कारण कुछ दूर जाते ही वाहन बंद हो गया। आरोप है कि इसके बाद चालक बच्चों को वाहन में छोड़कर मौके से चला गया।

रस्सी के सहारे बच्चों को निकाला बाहर
मैजिक के पानी में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया। रस्सी की मदद से वाहन और उसमें सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बन गया।

चालक पर BNS और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ BNS की धारा 281, 285 और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मैजिक वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

स्कूल संचालक पर भी दर्ज हुआ प्रकरण
पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ भी BNS की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को पहले भी स्कूल वाहनों के संचालन, चालकों के चरित्र सत्यापन, वाहन की वैधता, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस का कहना है कि संबंधित स्कूल प्रबंधन ने आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले अंडरब्रिज, पुल या पुलिया में पानी भरा होने पर किसी भी स्कूल वाहन को वहां से न निकालें।

संबंधित समाचार

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

3 minutes ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

17 minutes ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

23 minutes ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

35 minutes ago
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

about 1 hour ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 1 hour ago
तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

about 1 hour ago
इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड
Top News

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

about 2 hours ago
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो
Top News

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

about 2 hours ago
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

about 2 hours ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

about 2 hours ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 3 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 5 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 20 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 20 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 20 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!