भोजशाला पहुंचे मुख्यमंत्री: पद पर रहते मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना करने वाले बने पहले सीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धार।
ऐतिहासिक और लंबे समय से चर्चाओं में रही भोजशाला सोमवार को एक अहम पल की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर करीब 1:30 बजे भोजशाला पहुंचे, जहां उन्होंने मां वाग्देवी (सरस्वती) के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
शहर में सुबह से उत्साह का माहौल दिखाई दिया
इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर धार शहर में सुबह से उत्साह का माहौल दिखाई दिया। शहर के कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे।
श्रद्धालुओं और समर्थकों में दिखा उत्साह
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए भोजशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था।
सुख-समृद्धि की कामना की
पारंपरिक स्वागत के बीच रेड कारपेट के जरिए उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन कुंड में आहुति भी दी
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुति भी दी। “जय मां सरस्वती” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। मौजूद श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बताया।
हिंदू पक्ष को वर्षभर पूजा-अर्चना की अनुमति दी
मुख्यमंत्री का यह दौरा हाल ही में आए न्यायिक फैसले के बाद और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 15 मई को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट इंदौर बेंच के निर्णय के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने हिंदू पक्ष को वर्षभर पूजा-अर्चना की अनुमति दी थी।
अहम माना जा रहा दौरा
इसके बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का भोजशाला पहुंचना राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा राज्य सरकार की सांस्कृतिक और धार्मिक मुद्दों पर सक्रियता का संकेत भी माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!