खबर
Top News

चारधाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 26 लाख भक्त हुए तृप्त: जोशीमठ में रेंग रही गाड़ियां; 20 किमी तक जाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मई 2026, 8:31 pm
शेयर करें:
चारधाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 26 लाख भक्त हुए तृप्त

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इसके बाद से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती रही और अब यह आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। यात्रा सीजन के शुरुआती दौर में ही रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से साफ है कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि अब तक 10 लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी उमड़ी भारी भीड़... केदारनाथ के साथ-साथ बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिल रहा है। अब तक 7.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में भी इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कई स्थानों पर बर्फबारी के बीच यात्रियों को सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की मदद से रास्ता पार कराया जा रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी कठिन मौसम के बावजूद यात्रा पूरी कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है और यात्रियों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने का दावा कर रहा है।

मैदानी इलाकों की गर्मी, पहाड़ों की ओर बढ़ता रुख... देश के कई हिस्सों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं।

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, नीति-माणा घाटी और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पहाड़ों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का दौर जारी है। ठंडा मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि तीर्थयात्रियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस साल नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 19 अप्रैल से अब तक
26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम और गोमुख पहुंच चुके हैं। बाबा केदारनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धाम के कपाट खुलने के महज 39 दिनों के भीतर 10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों का पहुंचना अपने आप में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

ब ढ़ती भीड़ का सबसे बड़ा असर जोशीमठ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां मारवाड़ी से गोविंदघाट और जोशीमठ से सेलंग तक कई स्थानों पर 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। हालत यह है कि सुबह से लेकर देर रात और कई बार तड़के तीन बजे तक वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आते हैं।

यातायात को नियंत्रित करने के लिए वन-वे सिस्टम लागू किया गया है, लेकिन यात्रियों की भारी संख्या के सामने यह व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है और जून में भीड़ और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जाम में फंसे यात्री भी मौसम का ले रहे आनंद... दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों से आए कई श्रद्धालु जाम के बावजूद यात्रा का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ श्रद्धालुओं ने जोशीमठ में सड़क किनारे गैस स्टोव पर चाय और मैगी बनाकर समय बिताया।

यात्रियों का कहना है कि मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी की तुलना में उत्तराखंड का ठंडा मौसम उन्हें राहत दे रहा है। उनका कहना है कि बाबा के दर्शन के लिए निकले हैं तो जाम जैसी परेशानी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकती।

होटल कारोबार चरम पर, कमरे मिलना मुश्किल...श्रद्धालुओं और पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ का सीधा फायदा होटल उद्योग को मिल रहा है। जोशीमठ, बदरीनाथ, गोविंदघाट और आसपास के क्षेत्रों में अधिकांश होटल और गेस्ट हाउस लगभग पूरी तरह भर चुके हैं।

होटल एसोसिएशन जोशीमठ के अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार इस बार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। कई होटल पहले से बुक हैं और यात्रियों को अंतिम समय में कमरा ढूंढने में परेशानी हो रही है।

बेहिसाब भीड़ ने बढ़ा दी हैं व्यवस्थागत चुनौतियां... स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि इस बार यात्रा में संख्या संबंधी नियंत्रण लगभग समाप्त होने से दबाव बढ़ा है।

बदरीनाथ धाम में मई और जून जैसे पीक सीजन के दौरान भागवत कथा कार्यक्रमों को भी अनुमति दी गई है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ी है। परिणामस्वरूप होटल कम पड़ने लगे हैं, सड़कें जाम से भर रही हैं और दर्शन व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है।

वीआईपी लाइन में भी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आने वाले दिनों में जून के महीने में भीड़ और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस विशाल जनसैलाब को सुरक्षित और सुचारु तरीके से संभालने की होगी।

फिलहाल उत्तराखंड के पहाड़ों पर आस्था, पर्यटन और प्रकृति का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जिसने चारधाम यात्रा को एक बार फिर देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शामिल कर दिया है।

लोगों में जल्द दर्शन की जिद बन रही जानलेवा अब तक 130 मौतें
चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह रिकॉर्ड स्तर पर है। 19 अप्रैल से अब तक 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम और गोमुख पहुंच चुके हैं, लेकिन इसी दौरान मौतों का आंकड़ा भी 131 तक पहुंच गया है।

इनमें 130 मौतें स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं और सबसे ज्यादा मामले हार्ट अटैक से जुड़े हैं। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार क्यों हो रहे हैं? क्या यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की कमी है या फिर श्रद्धालु खुद ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो पहाड़ में जानलेवा साबित हो रही हैं?

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की चारधाम यात्रा मेडिकल गाइड बताती है कि बड़ी समस्या सिर्फ बीमारी नहीं, बल्कि ऊंचाई, मौसम और शरीर के बीच तालमेल न बैठा पाना है। कई श्रद्धालु मैदानी इलाकों से सीधे 10 से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, जबकि शरीर को वहां के वातावरण के अनुसार ढलने का मौका ही नहीं मिलता।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 16 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 16 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 17 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 17 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 17 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 18 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 18 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 18 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 18 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 18 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 18 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 18 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 18 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 18 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 19 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 19 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!