चारधाम यात्रा: 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की मौत; यहां गई सबसे ज्यादा जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
चारधाम यात्रा 2026 में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 13 मई तक 12 लाख 64 हजार 217 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि दूसरी ओर यात्रा के दौरान मौतों का आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है।
अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की 14 मई सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 22 मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम में 7, यमुनोत्री धाम में 6 और गंगोत्री धाम में 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।
इन कारणों से हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अधिकांश मौतें हार्ट अटैक, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, हाइपरटेंशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुई हैं। यात्रा मार्ग ऊंचाई वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां ऑक्सीजन का स्तर कम होने और लगातार चढ़ाई की वजह से बुजुर्गों व पहले से बीमार यात्रियों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की थी
यात्रा शुरू होने से पहले सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की थी। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई थी।
हार्ट अटैक और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही
डॉ. सुबोध उनियाल ने कहा कि कई श्रद्धालु शरीर के संकेतों को नजरअंदाज कर तेजी से यात्रा पूरी करने की कोशिश करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।
400 डॉक्टरों की तैनाती की गई है
सरकार के मुताबिक, यात्रा मार्ग पर 47 अस्पताल बनाए गए हैं और करीब 2820 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 400 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 180 डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और आपात स्वास्थ्य स्थितियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।
ट्रॉमा सेंटर बनाने की योजना
सरकार अब यात्रा मार्ग पर डेडिकेटेड ट्रॉमा सेंटर विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है। कौड़ियाला सहित संवेदनशील स्थानों पर ट्रॉमा सेंटर बनाने की योजना है, ताकि दुर्घटना या स्वास्थ्य आपात स्थिति में “गोल्डन ऑवर” के भीतर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!