दलालों में जमकर मारपीट के बाद मची अफरा-तफरी: सराफा बाजार में ग्राहक को लेकर हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त सराफा बाजार में मंगलवार को दलालों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राहक को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़कर हाथापाई में बदल गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले ग्राहक को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया और बीच बाजार में ही मारपीट शुरू हो गई।
अक्सर होते हैं विवाद: घटना के दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए और कुछ समय के लिए बाजार का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अन्य दुकानदारों का कहना है कि इस तरह के विवाद समय-समय पर सामने आते रहते हैं, खासकर ग्राहक को लेकर प्रतिस्पर्धा के कारण ऐसे हालात बनते हैं।
समझाइश देकर मामला करवाया शांत
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और व्यापारियों की समझाइश के बाद मामला शांत करवा दिया गया। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
सराफा थाना के टीआई राजकुमार लिटोरिया के मुताबिक राहुल बाघले चांदी मार्केट में खड़ा था। यहां पर रामराज यादव से उसका विवाद हुआ। उसके साथ अजय परिहार, गोविंद चौरसिया व एक अन्य ने मिलकर मारपीट की।
टीआई के मुताबिक तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश कर रहे हैं। उनके मुताबिक दलाली की बात को लेकर ही उनका आपस में विवाद हुआ था।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!