खबर
Top News

चक्काजाम कांग्रेस का जनविरोधी आंदोलन, भाजपा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 मई 2026, 7:32 pm
शेयर करें:
चक्काजाम कांग्रेस का जनविरोधी आंदोलन, भाजपा

तुलसीराम सिलावट बोले- झूठ के लिए माफी मांगें पटवारी, भाजपा खरीदेगी गेहूं का एक-एक दाना, श्रवण सिंह चावड़ा ने घेरा- कर्जमाफी के झूठे वादे कर कांग्रेस ने किसानों को बनाया डिफाल्टर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस द्वारा घोषित किसान चक्काजाम आंदोलन को भाजपा नेताओं ने किसानों के नाम पर किया जा रहा राजनीतिक स्वार्थ करार दिया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर जाम लगाकर एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आपात सेवाओं को रोकना जनविरोधी कृत्य है। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को आंदोलन के बजाय किसानों से उस छल और झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए, जो उनकी सरकार ने सत्ता में रहते हुए किया था।

सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है। भाजपा सरकार किसानों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस के समय में गेहूं का उत्पादन केवल 60 लाख टन था, जो अब बढ़कर 200 लाख टन के पार पहुंच गया है। कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल में समर्थन मूल्य बेहद कम था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसमें 1600 रुपए प्रति क्विंटल तक की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

वर्तमान में प्रदेश सरकार किसानों को बोनस सहित 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रही है। बारदानों की समस्या सुलझने के बाद अब खरीदी तेज गति से जारी है।

जिला अध्यक्ष चावड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 माह की कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के झूठे वादों से किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी में ला खड़ा किया था।

भाजपा सरकार ने इन किसानों के लगभग 2800 करोड़ रुपए के ब्याज का भुगतान कर उन्हें राहत दी है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को कांग्रेस ने वर्षों तक दबाकर रखा, जबकि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि और एमएसपी में वृद्धि कर कृषि को सशक्त बनाया है।

आज प्रदेश दलहन उत्पादन में देश में प्रथम और खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, जो सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।

कांग्रेस को आंदोलन करने से पहले आत्मचिंतन करना चाहिए और किसानों को गुमराह करना बंद करना चाहिए।

विधायक-नेत्री विवाद में मंत्री सिलावट की जुबान फिसली, अपनों को ही घेरा
आलोट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय और कांग्रेस की महिला अध्यक्ष रीना बौरासी के बीच जारी घमासान अब सियासी मजाक का केंद्र बन गया है। इस विवाद में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की एक भारी चूक ने भाजपा को असहज स्थिति में डाल दिया।

जब पत्रकारों ने बौरासी द्वारा विधायक पर लगाए आरोपों पर सवाल किया, तो मंत्री सिलावट उलझ गए। उन्होंने पहले तो इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया और बाद में यह कहकर सबको चौंका दिया कि आरोप सही होंगे तभी तो लगाए गए हैं, इसकी निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होगी।

मंत्री के इस बयान पर मंच पर मौजूद भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा और अन्य नेता हतप्रभ रह गए। उन्होंने तुरंत मंत्री के कान में फुसफुसाते हुए याद दिलाया कि डॉ. मालवीय अपनी ही पार्टी के विधायक हैं।

इसके बाद मंत्री ने संभलने की कोशिश की और सफाई देते हुए कहा कि जो आरोप विधायक पर लगे हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं और मालवीय द्वारा की गई शिकायत सही है।

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब बौरासी ने विधायक मालवीय पर यौन शोषण और संपत्ति कब्जाने जैसे गंभीर आरोप जड़े।

इसके जवाब में डॉ. मालवीय ने कड़ा रुख अपनाते हुए बौरासी को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस थमाया है।

इसमें साफ कहा गया है कि सात दिनों में साक्ष्य पेश न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। मंत्री की इस जुबान फिसलने की घटना ने अब राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 16 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 16 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 16 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 16 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 17 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 17 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 17 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 17 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 17 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 18 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 18 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 18 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 18 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 18 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 18 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!