सुबह चेन लूटी, शाम को पहुंच गए सलाखों के पीछे: चोरी की बाइक से वारदात; दो नाबालिगों सहित तीन धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी इलाके में कल सुबह हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने शाम तक ऐसा पटाक्षेप किया कि बदमाशों की पूरी प्लानिंग धरी रह गई। महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटने वाले तीनों आरोपी कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंच गए। पुलिस की तेजी और सीसीटीवी की नजर ने बदमाशों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए।
जानकारी के अनुसार घटना पंजाब बेकरी के पास अंकल वाली गली द्वारकापुरी की है। यहां रीटा पति महेंद्र कुमार सलूजा (65) निवासी द्वारकापुरी दो अन्य महिलाओं से सड़क किनारे खड़ी होकर बात कर रही थीं। तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश महिलाओं के पास पहुंचने से पहले बाइक से कूद गया और दो बदमाश बाइक लेकर थोड़ा आगे बढ़ गए।
सड़क पर उतरा बदमाश चालाकी से महिलाओं के पास पहुंचा और पलक झपकते ही रीटा सलूजा के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर भागा और साथियों की बाइक पर जा बैठा। इसके बाद तीनों फरार हो गए। हालांकि बदमाश यह भूल गए कि उनकी हर हरकत कैमरों में कैद हो चुकी है।
वारदात से पहले बाइक चोरी की थी
सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस हरकत में आई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। फुटेज से मुख्य आरोपी रोशन की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे और उसके साथ शामिल दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने वारदात से पहले बाइक चोरी की थी और उसी चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल कर लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है।
मुख्य आरोपी रोशन पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस तीनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि शहर में हुई अन्य वारदातों की कड़ियां भी जोड़ी जा सकें।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!