सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 85.20% स्टूडेंट हुए सफल; पिछले साल से गिरा पास प्रतिशत, ऐसे देखें अपना परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत कम है।
इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के तहत किया गया। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in सहित अन्य पोर्टलों पर देख सकते हैं।
मेरिट सूची और टॉपर घोषित नहीं
सीबीएसई ने पहले की तरह इस बार भी मेरिट सूची जारी नहीं की है और किसी छात्र को आधिकारिक तौर पर टॉपर घोषित नहीं किया गया है। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे किसी छात्र को टॉपर के रूप में प्रचारित न करें।
ऐसे देखें परिणाम
विद्यार्थी निम्न माध्यमों से अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग ऐप, एसएमएस सेवा से देख सकते हैं।
जरूरी जानकारी
रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी/सेंटर नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
एसएमएस से भी मिल सकेगा रिजल्ट
इंटरनेट की समस्या होने पर विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में संदेश भेजना होगा, जिसके बाद अंक मोबाइल पर प्राप्त हो जाएंगे।
डिजिलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
जिन विद्यार्थियों की APAAR आईडी सीबीएसई से जुड़ी है, उन्हें डिजिलॉकर के ‘जारी दस्तावेज’ अनुभाग में डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी। हालांकि यह अस्थायी (प्रोविजनल) होगी, मूल अंकसूची स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
पास होने के लिए न्यूनतम अंक जरूरी
सीबीएसई के नियमों के अनुसार प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। एक विषय में असफल होने पर कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। दो या अधिक विषयों में असफल होने पर वर्ष दोहराना होगा।
पिछले साल से तुलना
साल 2025 में पास प्रतिशत 88.39 रहा था। उस वर्ष छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा था और उन्होंने लड़कों से अधिक सफलता प्रतिशत दर्ज किया था। इस बार परिणाम में गिरावट ने शिक्षा विशेषज्ञों के बीच नए सिरे से चर्चा को जन्म दिया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!