ट्विशा शर्मा केस में CBI को मिले अहम सुराग: जांच में हुआ बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में आरोपी समर्थ सिंह की फरारी को लेकर ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके बाद एजेंसी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
FIR के बाद भी भोपाल में मौजूद था समर्थ
सीबीआई जांच में सामने आया है कि 15 मई को एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद समर्थ शहर नहीं छोड़ पाया था। वह करीब तीन दिन तक भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर छिपा रहा। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा, जहां लगभग पांच दिनों तक फरारी काटता रहा।
अब जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि इस दौरान समर्थ के संपर्क में कौन-कौन लोग थे, उसे शरण किसने दी और फरारी के दौरान उसकी गतिविधियां क्या थीं।
डॉक्टर से भी पूछताछ की तैयारी
मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी सीबीआई ने उस डॉक्टर को भी तलब किया है, जिसने कथित तौर पर ट्विशा को गर्भपात की सलाह दी थी। एजेंसी गर्भावस्था, मेडिकल रिकॉर्ड और उससे जुड़े घटनाक्रमों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
फंदे से अस्पताल तक की पूरी टाइमलाइन खंगाल रही एजेंसी
सीबीआई यह भी पता लगा रही है कि ट्विशा का शव सबसे पहले किसने देखा, उसे फंदे से किसने उतारा और अस्पताल तक किस परिस्थिति में पहुंचाया गया। जांच अधिकारी घटना की मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रहे हैं, ताकि किसी भी विरोधाभास को परखा जा सके।
आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल
पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह लगातार मौत को आत्महत्या बता रहा है, लेकिन जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार जब उससे आत्महत्या के संभावित कारणों के बारे में विस्तार से सवाल किए गए तो वह स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
सीबीआई को उसके बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं, जिसके चलते एजेंसी अब तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की दोबारा पड़ताल कर रही है।
हो सकता है क्राइम सीन री-क्रिएशन
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई घटना स्थल का क्राइम सीन री-क्रिएशन और डिजिटल एनालिसिस भी कर सकती है। इसका उद्देश्य यह समझना है कि घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ था और उपलब्ध साक्ष्य कथित आत्महत्या की थ्योरी से मेल खाते हैं या नहीं।
ट्विशा शर्मा मौत मामला अब केवल मौत की वजह तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि फरारी, साक्ष्यों के संरक्षण, मेडिकल पहलुओं और घटनाक्रम की पूरी श्रृंखला की जांच का केंद्र बन चुका है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!