महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु की कार से लाखों की चोरी: ढाई मिनट में बैग ले उड़ा युवक; लैपटॉप-मोबाइल और नकदी गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल के दर्शन करने जम्मू से उज्जैन आए श्रद्धालु की कार से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। वारदात होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक युवक महज ढाई मिनट में कार से बैग निकालकर ले जाते दिखाई दे रहा है।
होटल से चेकआउट कर दर्शन करने गया था परिवार
चोरी गए सामान की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। महाकाल थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जम्मू निवासी श्रद्धालु अपने परिवार और परिचितों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।
सामान कार में रख कर दर्शन के लिए चले गए
बुधवार को वापस लौटने से पहले उन्होंने एक बार फिर महाकाल मंदिर में दर्शन करने का फैसला किया। परिवार ने स्टेशन के पास स्थित होटल से चेकआउट किया और अपना सामान कार में रख दिया। इसके बाद सभी दर्शन के लिए मंदिर चले गए। करीब दो घंटे बाद लौटे तो कार में रखा कीमती सामान गायब मिला।
सिर्फ ढाई मिनट में बैग लेकर निकला चोर
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा हुआ। फुटेज के मुताबिक, सुबह करीब 11:23 बजे छात्र जैसा दिखाई देने वाला एक युवक कार के पास पहुंचा। उसने महज ढाई मिनट में कार से बैग निकाला और आराम से वहां से निकल गया। सुबह 11:26 बजे तक आरोपी मौके से जा चुका था।
वारदात के दौरान आरोपी की गतिविधियों में किसी तरह की घबराहट नजर नहीं आई। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
लैपटॉप-मोबाइल सहित 15 हजार नकद चोरी
पीड़ित के अनुसार, आरोपी कार से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, करीब 15 हजार रुपए नकद, सूटकेस और हैंडबैग चोरी कर ले गया। बैग में कई जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान भी रखा था। परिवार ने करीब 3 लाख रुपए के नुकसान की जानकारी दी है। श्रद्धालु ने बताया कि उनके साथ उनकी बुआ, एक मित्र और गुरुजी भी उज्जैन आए थे।
आसपास के CCTV भी खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पीड़ित की मित्र ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। होटल और आसपास के रास्तों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने का रूट पता लगाया जा सके और चोरी गया सामान बरामद किया जा सके।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!