नशे पर पुलिस का एक साथ धावा: 11 तस्कर हुए गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्राइम ब्रांच ने बैक ट्रैकिंग कर फरार तस्कर को भी दबोचा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई करते हुए 11 तस्करों को गिरफ्तार कर शराब व ड्रग्स सहित लाखों का मादक पदार्थ जब्त किया है। कहीं घरों और मोहल्लों में अवैध शराब की पेटियां खपाने की तैयारी थी तो कहीं एमडी ड्रग्स और प्रतिबंधित नशीली गोलियों के जरिये नशे का कारोबार चल रहा था।
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में दबिश देकर 2 लाख 74 हजार 640 रुपए कीमत की अवैध शराब, एमडी ड्रग्स और नशीली गोलियां जब्त की। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने भी पुराने मामले में गिरफ्तार एमडी ड्रग्स तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर उसके फरार साथी को गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक अवैध शराब की बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए टीमें मैदान में उतरी थीं। मल्हारगंज पुलिस ने दो स्थानों से 14 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की।
पहली कार्रवाई में किला मैदान स्थित आईएमपीजी कंपनी के सामने से मोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर 7 पेटी, यानी 350 क्वार्टर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 38,500 रुपए है। दूसरी कार्रवाई लटूर बाग ग्राउंड में हुई। यहां से महेंद्र यादव को 7 पेटी देसी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत 26,600 रुपए बताई गई।
आजाद नगर पुलिस ने नर्मदा प्रोजेक्ट के पास से निहाल को 50 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा। राऊ पुलिस ने बाड़ी मोहल्ला से मनोज को कच्ची शराब के साथ पकड़ा। कनाड़िया पुलिस ने भूरी टेकरी तालाब के पास से प्रफुल्ल तसरे को 30 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
संयोगितागंज पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। जीपीओ चौराहा के पास से कृष्णा और सुनील को 20-20 क्वार्टर शराब के साथ, जबकि अर्जुन प्याऊ, मुराई मोहल्ला रोड से सौरभ को 289 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन तीनों मामलों में 329 क्वार्टर जब्त किए गए। वहीं चंदन नगर पुलिस ने गंगा बगीची के सामने से विनोद उर्फ विन्नु को 23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
एमडी ड्रग्स और गोलियों पर भी शिकंजा
शराब के साथ ही पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार पर भी कार्रवाई की। खजराना पुलिस ने स्कीम-134 से अकरम उर्फ अक्की शाह को 16 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। द्वारकापुरी पुलिस ने आकाश नगर कचरा प्लांट के पास से नानक सिंह को पकड़कर उसके पास से अल्प्राजोलम की 210 गोलियां जब्त की।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह क्राइम ब्रांच ने पुराने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पूर्व में 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ और बैक ट्रैकिंग के आधार पर उसके फरार साथी इरशाद उर्फ भय्यू निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार किया। अब उससे तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
नशेड़ियों पर भी कार्रवाई
पुलिस ने केवल तस्करों ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों को भी निशाने पर लिया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 7 आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत, जबकि मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 3 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

वीडियो देखिये, एक बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाश:पॉश इलाके में हथियारों के दम पर लूट: कांग्रेस प्रवक्ता के मकान में किराएदार के गोडाउन को बनाया निशाना

कलेक्ट्रेट के प्यून की संपत्तियों को लेकर लोकायुक्त में शिकायत:इतने करोड़ की संपत्ति होने का दावा; जांच शुरू

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!