नाबालिग के साथ मारपीट करने वाली गुंडी गैंग के खिलाफ केस दर्ज: खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

हिस्ट्रीशीटर बदमाश आशीष पाल की पत्नी मान्यता पाल निकली सरगना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक किशोरी के साथ मारपीट के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ था। मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने और पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस कमिश्नर को शिकायत करने के बाद पुलिस ने नाबालिग से मारपीट करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश आशीष पाल की पत्नी मान्यता उर्फ मुन्नू पाल सहित पांच लड़कियों पर केस दर्ज किया है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपी युवती साथियों के साथ ब्लेड दिखाकर किशोरी को घर से बुलाकर तुकोगंज थाना क्षेत्र के एक फ्लैट मेंं ले गई और वहां उसे बंद कर डंडों व थप्पड़ों से पीटा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर मौखिक शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि नौ अप्रैल की रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच वह घर पर अकेली थी। तभी परिचित मान्यता उर्फ मुन्नू उसके घर के बाहर आई और उसे बाहर बुलाया। जब वह बाहर आई तो मान्यता ने उसे धमकाते हुए मुंह में से ब्लेड निकालकर अपने साथ चलने को कहा। मना करने पर उसने पीड़िता की मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
डर के कारण किशोरी उसके साथ चली गई। आरोपी उसे एक परिचित के घर ले गए, जहां कमरे में बंद कर दिया गया। अंदर पहले से मौजूद अन्य लड़कियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक लड़की ने डंडे से मारपीट की, जबकि अन्य ने भी थप्पड़ और लात से हमला किया। मान्यता ने भी डंडा लेकर किशोरी को पीटा और उसके बाल पकड़कर घसीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर देंगे।
इस डर के चलते पीड़िता कई दिनों तक चुप रही और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब 21 अप्रैल को पीड़िता की मां के मोबाइल पर मारपीट का वीडियो पहुंचा। वीडियो देखने के बाद मां ने बेटी से पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई। तुकोगंज पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मान्यता उर्फ मुन्नू पाल निवासी फिरोज गांधी नगर परदेशीपुरा, मिष्टी पिता चंदन जोगदंड निवासी सोमनाथ की जूनी चाल, सिमरन उर्फ सिम्मी पिता राकेश पंवार निवासी रुस्तम का बगीचा व अन्य दो नाबालिग के खिलाफ विभिन्न धारा में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर तीन को भेजा जेल, दो को दी समझाइश
सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने मान्यता उर्फ मुन्नू सहित सभी को हिरासत में लिया तो सभी अपने आप को नाबालिग बताती रहीं। जांच में मान्यता उर्फ मुन्नू सहित तीन लड़कियां बालिग निकली, वहीं दो साढ़े सत्रह साल की निकली, जिसके बाद पुलिस ने बालिग तीन लड़कियों को कोर्ट में पेश किया, जहां पर मान्यता अपने आप को पहले नाबालिग कहते हुए नजर आई। उसके बालिग होने का पता चला तो कहने लगी प्रेग्नेंट है, जिसके चलते उसकी जांच करवाई गई। जहां पर उसके प्रेग्नेंट की बात भी झूठी निकली, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान वह परिजन के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं दो नाबालिगों को समझाइश के बाद संभवत: परिजन को सौंपा गया है।
पुलिस राजीनामे के लिए बनाती रही दबाव, कमिश्नर को शिकायत और केस दर्ज
इधर, किशोरी के चाचा ने आरोप लगाया है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद एमआईजी थाने पहुंचे, लेकिन मामला तुकोगंज थाने का निकला। ऐसे में शिकायत लेकर तुकोगंज थाने पहुंचे। वहां वीडियो दिखाते हुए शिकायत की तो पुलिस ने सामने वाले पक्ष के नाबालिग होने का कहते हुए राजीनामा करने की बात कही और राजीनामे के लिए दबाव बनाने लगे। हमारे द्वारा मना कर दिया तो पुलिस टालमटोल करने लगी और हमें रवाना कर दिया। इस दौरान हमें पता चला कि पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही सभी लड़कियों को हिरासत में ले लिया था। जहां सेटलमेंट कर उन्हें नाबालिग बताते हुए बिना कार्रवाई करते हुए ही छोड़ दिया गया। दो दिन तक पुलिस के संपर्क में रहा, जहां हर बार पुलिस टालमटोल करते रही। वह कहती रही रुस्तम का बगीचा आ जाओ दोनों पक्ष का राजीनामा करवा देते हैं।
पुलिस का रवैया देख पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को लिखित शिकायत की और बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो दिखाया, जिसके बाद तुकोगंज टीआई को पुलिस कमिश्नर ने तलब किया। इसके बाद थाने से कॉल आया कि थाने आ जाओ वहां पर भी दबाव बनाया गया कि कमिश्नर साहब के पास क्यों गए। जिसके चलते वकील को थाने ले गए। उसके बावजूद पुलिस ने मारपीट करने वाली युवतियों के खिलाफ अपहरण और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज ना करते हुए अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके चलते अब कोर्ट के माध्यम से आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने के लिए कोर्ट की शरण लेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!