चढ़ावा चोरी मामला: किसने कहा; 'मंदिर नहीं, बीजेपी-आरएसएस का कार्यालय', इसकी रिमांड मांगेगी पुलिस पोस्टर लगाने के आरोप में इतने गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की चोरी के मामले में राजनीतिक और धार्मिक बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'यह अभी राम मंदिर नहीं, बल्कि बीजेपी और आरएसएस का कार्यालय है। जब यह वास्तव में राम मंदिर बन जाएगा, तभी मैं दर्शन करने जाऊंगा।'
'वही चोर, वही पुलिस' होने पर निष्पक्ष निर्णय की उम्मीद कैसे करे
रायबरेली पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट सरकार ने बनाया है और जांच के लिए गठित एसआईटी भी सरकार की ही है। ऐसे में 'वही चोर, वही पुलिस' होने पर निष्पक्ष निर्णय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। वह इन दिनों गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 81 दिवसीय यात्रा पर हैं।
आरोपी टिन्नू यादव की 7 दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस
उधर, चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही पुलिस सोमवार को मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को फैजाबाद कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस दोनों आरोपियों की सात दिन की रिमांड मांग सकती है ताकि चोरी में शामिल अन्य लोगों और रकम के संबंध में पूछताछ की जा सके।
सभी दानपात्रों की चाबी रहती थी टिन्नू के पास
जांच में खुलासा हुआ है कि राम मंदिर के सभी 54 दानपात्रों की एक चाबी आरोपी टिन्नू यादव के पास रहती थी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पोस्टर लगाने पर सपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
गोरखपुर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अरविंद शुक्ला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शुक्रवार रात शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए थे।
पोस्टरों पर यह लिखा था
पोस्टर पर 'राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।' ' रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा' लिखा था। पुलिस ने पोस्टर हटाकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जांच जारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की पूरी साजिश, अन्य संभावित आरोपियों और धन के उपयोग की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी लगातार जारी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!