चढ़ावा चोरी मामला: दान गिनने वाले इतने कर्मचारियों का इस्तीफा; इस तारीख को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब न्यायिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर गंभीर होता जा रहा है। एक ओर इस मामले में 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी ओर इस मंदिर में चढ़ावे की गणना करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले से जुड़ी तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। याचिकाओं में मामले की जांच सीबीआई को सौंपने, विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और मंदिर में दान प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति (एक्सपर्ट कमेटी) बनाने की मांग की गई है।
23 कर्मचारियों ने एक साथ छोड़ी नौकरी
गुरुवार को मंदिर में चढ़ावे की गणना करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों का कहना है कि चोरी की घटना के बाद दान के स्वरूप में बड़ा बदलाव आया है।
उनके मुताबिक, पहले चढ़ावे में 500 रुपए के नोटों की 70-80 गड्डियां तैयार हो जाती थीं, लेकिन अब मुश्किल से 15 गड्डियां ही बनती हैं। वहीं 10 और 20 रुपए के नोटों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे नोटों की गिनती में पहले की तुलना में कहीं अधिक समय लग रहा है।
काम बढ़ा, वेतन वही
कर्मचारियों का आरोप है कि पहले चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में होती थी, लेकिन अब पूरे दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में काम कराया जा रहा है। काम के घंटे बढ़ने के बावजूद वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इस्तीफों के बाद अब बैंक के पास केवल 13 गणना कर्मी ही बचे हैं।
जनकपुर से भी जताई गई चिंता
चढ़ावा चोरी की घटना पर भगवान श्रीराम के ससुराल और माता सीता के मायके नेपाल के जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में भी चिंता जताई गई है।
जानकी मंदिर के महंत रोशन दास ने कहा कि भगवान श्रीराम के किसी मंदिर में इस तरह की घटना उन्होंने न पहले कभी देखी और न ही सुनी। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सावन माह में जनकपुर से 5 से 7 श्रद्धालुओं का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा, जहां वे प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मंदिर प्रशासन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!